नियामतपुर स्थित फूल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में चल रहे 21 वीं वाहिनी एनसीसी के 10 दिवसीय कैंप में बुधवार को कैडेट्स ने रस्साकसी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कैंप कमांडर कर्नल आशुतोष बहुगुणा की देखरेख में प्रतियोगिता हुई।
रोमांचक रस्साकसी प्रतियोगिता में एल्फा कंपनी प्रथम, ब्रावो द्वितीय और चार्ली कंपनी तीसरे स्थान पर रही। निर्णयक मंडल में मेजर एलबी सिंह और मेजर गोपाल सिंह रहे। कैंप कमांडेंट कर्नल आशुतोष बहुगुणा ने कैडेट्स को साफ-सफाई की उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क होता है। स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी है। कैंप में सीनियर डिवीजन के कैडेट अर्पित और जूनियर डिवीजन के सूरज मिश्रा बेस्ट कैडेट घोषित किए गए। बृहस्पतिवार को कैंप में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कैंप संचालन में शंभूनाथ, डॉ. अंचल अहेरी, सुधीर वर्मा, प्रकाश, दिलीप शर्मा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।