दलित नाबालिग के परिवार को 50 लाख मुआवजे की मांग
उन्नाव में दलित किशोरी के मामले में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन
फोटो-1
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
उन्नाव में धोबी समाज की किशोरी को जिंदा जलाने के मामले में अनुसूचित जाति, जनजाति पिछड़ा वर्ग कल्याण विकास संस्था ने किशोर के परिवार वालों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश को सौंपा।
अनुसूचित जाति, जनजाति पिछड़ा वर्ग कल्याण विकास संस्था जिलाध्यक्ष राजकिशोर कनौजिया के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि उन्नाव की यह घटना प्रदेश सरकार की नामामियों को दर्शाती है। अब तब खानापूरी के नाम पर सिर्फ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को फांसी की सजा की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में प्रभात कुमार वर्मा, अभिषेक, राजीव कुमार, राज भजन, राज कुमार, राकेश कुमार, अशोक कनौजिया, कमलेश कुमार आदि रहे।