फोटो- 07 और 08 में
जूडो में लड़के-लड़कियों ने दिखाए दांव-पेंच
जिला पंचायत अध्यक्ष ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम हथौड़ा बुजुर्ग में जिला स्तरीय बालक-बालिका जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समासपन पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया।
बालिकाओं के 30 किलोग्राम भार वर्ग में नगमा ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय, मान्या ने तृतीय, 36 किलोग्राम वर्ग में ज्योति, शिखा, पल्लवी, 40 किलोग्राम वर्ग में माही, शालिनी, वैष्णवी, 44 किलोग्राम वर्ग में चांदनी, निजवा, शम्मो, 48 किलोग्राम वर्ग में दीपाली, मुस्कान, प्ऱिसी, 48 किलोग्राम भार वर्ग से ऊपर की प्रतियोगिता में रोशनी, प्रिया और दृष्टि ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया।
बालकों के 25 किलोग्राम भार वर्ग में संदीप ने प्रथम, आयुष ने द्वितीय, शानू ने तृतीय स्थान पाया। इसी तरह 30 किलो वर्ग में स्पर्श, रोहित, अमर, 35 किलो वर्ग में दीपांशु, मिराजुद्दीन, शोएब, 45 किलो वर्ग में विपिन, करुण, अर्नव तथा 45 किलोग्राम भार वर्ग से ऊपर की प्रतियोगिता में अलीमुद्दीन, वैभव, हस्सान ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने किया। प्रतियोगिता में आशुतोष शुक्ला, मोहित सिन्हा, ज्योति सिन्हा, तुषिता सिंहज, गुल बहार, शैल सक्सेना, मो. उजैर, मो. अनवर, पंकज कुमार आदि का योगदान रहा।