फोटो- 09,17 में
काव्या और राजीव ने नेट उत्तीर्ण कर किया गौरवान्वित
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर उत्तीर्ण कर चुकी छात्रा काव्या सक्सेना ने यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन की आल इंडिया स्तर पर हुई नेट परीक्षा पास कर कॉलेज को गौरवान्वित किया है। काव्या शहर के मोहल्ला घूरनतलैया निवासी ओमकार सक्सेना और मीनाक्षी सक्सेना की बेटी हैं। उन्होंने अर्थशास्त्र विषयांतर्गत नेट किया है। काव्या ने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर और माता-पिता के साथ महाविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर अब्दुल बहाव को दिया है। काव्या ने बताया कि प्रोफेसर बहाव के मार्गदर्शन में ही उसने तैयारी की थी, जिसमें पहली बार में ही उसे सफलता मिली है। काव्या की सफलता पर प्राचार्य प्रोफेसर अकील अहमद, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अब्दुल मोमिन, डॉ. अरशद खान, डॉ. फैयाज अहमद आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। इधर, मोहल्ला सिंजई निवासी राजीव यादव ने शिक्षा शास्त्र में नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। वह रामकृष्ण यादव और मुन्नी देवी के पुत्र हैं। वर्तमान में वह मनोहर लाल महाविद्यालय कुतुआपुर, कुर्रियाकलां में प्रवक्ता हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। राजीव की कामयाबी पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अमित कुमार गंगवार, प्रबंधक सुधीर यादव ने हर्ष व्यक्त किया है। ब्यूरो