फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला सहित तीन की मौत

विज्ञापन
dead - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचला
विज्ञापन

बंडा में सिख फार्मर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, जेबीगंज में मजदूर मरा

बंडा। नेशनल हाईवे पर रौसरकोठी मोड़ ब्रह्मदेव बाबा स्थान के पास सोमवार शाम तीन बजे ट्रक से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई। उसके पति को मामूली चोट आई है। वहीं, बंडा के गांव देवकली निवासी युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर में मौत हो गई। उधर, लखीमपुर खीरी के जेबीगंज में बस की चपेट में आकर बांदा के एक मजदूर की शाहजहांपुर के जिला अस्पताल लाते वक्त रास्ते में मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।
थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव नौगवां निवासी रामबहोरे सोमवार शाम बाइक पर पत्नी सफेदा देवी को बैठाकर थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के रौसर कोठी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से रुपये निकालने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। शाम तीन बजे जैसे ही वह रौसरकोठी मोड़ से हाईवे पर ब्रह्मदेव बाबा स्थान के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को साइड से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सफेदा देवी सड़क की ओर गिरीं और उनके सिर के ऊपर से पहिया निकल गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति रामबहोरे सड़क के दूसरी तरफ कच्ची पगडंडी पर गिरे। इससे उन्हें मामूली चोट आई। पुलिस ने शव को टेंपो से जिला अस्पताल पहुंचाकर मोरचरी में रखवा दिया। उधर, लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र में जेबीगंज में सड़क निर्माण काम में जुटे बांदा के थाना कमसिन क्षेत्र के गांव भंजनपुर निवासी 37 वर्षीय अर्जुन, उचौलिया निवासी 25 वर्षीय फूलबाबू और फतेहपुर निवासी 26 वर्षीय दिनेश को स्कूल बस ने सुबह नौ बजे टक्कर मार दी। इसमें तीनों घायल हो गए। अर्जुन ने यहां जिला अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया। दोनों में एक घायल फूलबाबू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। दिनेश को उसके साथी प्राइवेट में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बंडा थाना क्षेत्र के गांव देवकली निवासी 30 वर्षीय फार्मर गुरमेज सिंह रविवार रात घर से खेत में जाकर आवारा पशु भगाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश भी की, लेकिन घने कोहरे के कारण कुछ पता नहीं चल सका। सुबह पांच बजे गुरमेज सिंह का शव देवकली के कुछ दूर गांव रसूलापुर की मोड़ के पास पड़ा मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मृतक के भाई जगतार सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर भाई गुरमेज सिंह को टक्कर मार देने और गुरमेज की मौत हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें