फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी और उनके समर्थकों को रेड कार्ड जारी

विज्ञापन
चुनाव
विज्ञापन
आयोग के निर्देशों का पालन नहीं करने पर एनएसए तक की कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन


पुवायां। नगर पालिका पुवायां से अध्यक्ष पद के चुनाव लड़े सभी प्रत्याशियों और उनके 52 समर्थकों को रेड कार्ड जारी किए गए गए हैं। हिस्ट्रीशीटरों सहित 20 अन्य को भी रेड कार्ड जारी किए गए हैं।
प्रत्याशियों को रेड कार्ड देकर अपेक्षा की गई है सभी लोग आयोग के आदेशों का अनुपालन करेंगे। मतगणना के बाद कोई भी प्रत्याशी जुलूस नहीं निकालेगा। किसी से अभद्रता नहीं की जाएगी और हंगामा आदि भी नहीं किया जा सकेगा। ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें एनएसए तक की कार्रवाई शामिल है। प्रत्याशियों के समर्थकों से कहा गया है कि वे लोग प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय पर ही रहेंगे। मतगणना स्थल और आसपास कोई भी नहीं रहेगा। मतगणना स्थल के आसपास और डाक बंगला रोड पर दुकानें बंद रहेंगी। मतगणना स्थल के पास कोई भी टेंट आदि नहीं लगा सकेगा। मतगणना स्थल पुवायां इंटर कालेज के मेन गेट से केवल मतगणना कर्मचारी, अधिकारी ही प्रवेश कर सकेंगे। प्रत्याशी और उनके चुनाव एजेंट कालेज के मैदान वाले गेट से अंदर प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर और अपराधिक प्रवृत्ति के 20 लोगों को जारी रेड कार्ड में कहा गया है कि वे मतगणना स्थल आदि पर न दिखाई दें। ऐसा होने पर कार्रवाई होना तय है।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
पुवायां। मतगणना स्थल पुवायां इंटर कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कॉलेज के अंदर 142 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक सिपाही मौजूद रहेगा। अतिरिक्त पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में दो इंस्पेक्टर भी कॉलेज के अंदर मौजूद रहेंगे। कॉलेज के बाहर सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा पुवायां के सीओ मंगल सिंह रावत के हाथ में रहेगा। उनके नेतृत्व में कॉलेज गेट पर तैनात फोर्स किसी को भी कॉलेज के सामने और गेट के आसपास फटकने तक नहीं देगी। जीते हुए प्रत्याशी को पुलिस अपनी सुरक्षा में लेकर घर तक छोड़ने जाएगी।
कॉलेज के दक्षिण राजीव चौक से लेकर उत्तर बॉब चौराहे तक तीन बैरियर लगाए जाएंगे। यहां आने जाने वालों की सघन निगरानी होगी। शाहजहांपुर से खुटार, मैलानी पलिया जाने वाले वाहन राजीव चौक से बंडा रोड, डाक बंगला रोड होते हुए जाएंगे, इसी प्रकार खुटार की ओर से आने वाले वाहन बॉब चौराहे से डाक बंगला रोड होते हुए बंडा रोड से राजीव चौक पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


खुटार के आरओ बदले
पुवायां। नगर पंचायत खुटार के अध्यक्ष पद के आरओ पुवायां के तहसीलदार न्यायिक केएम दीक्षित को खराब स्वास्थ्य कारणों से हटाकर उनके स्थान पर जिला विकास अधिकारी उग्रसेन यादव को आरओ बनाया गया है। मतगणना कार्य नए आरओ संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें