फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा में अंकिता और 800 मीटर दौड़ में बृजेश विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई, जिसका शुभारंभ डीआईओएस डॉ. केएल वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर किया।
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद शब्बन, शोभित, श्वेता सिंह, निदा नवी ने मशाल के साथ सद्भावना दौड़ लगाकर विधिवत खेलों को गति प्रदान की। इसके बाद हुई खेल प्रभारी नलनीश चंद्र सिंह की देखरेख में हुई शतरंज प्रतियोगिता में फरहान अली ने प्रथम, नितीश कटियार ने द्वितीय, शिवओम ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी क्रम में हुई 800 मीटर दौड़ में बृजेश सिंह ने प्रथम, साजिद अली ने द्वितीय, धीरज कुमार ने तृतीय, बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में अंकिता ने प्रथम, अमिता पाल ने द्वितीय, अंशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। खेलों में निर्णायक की भूमिका डॉ. रघुवीर सिंह, अमित यादव, अनिल कुमार, रंजना खंडेलवाल, सुनील चौहान ने निभाई।
प्राचार्य डॉ. संजय कुमार वरनबाल ने आभार जताया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश मिश्र, डॉ. अजीत चारग, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी हरीश कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मकरंद प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें