फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान को दें आंदोलन का रूप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। छावनी परिषद की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा नामक पखवाड़ा को गति देने के लिए रविवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि वर्तमान मेे स्वच्छता की मुहिम को एक आंदोेलन के रूप में लिए जाने की बहुत जरूरत है, तभी इसको सफलता मिल सकती है। सिर्फ औपचारिकता निभाने से काम नहीं चलने वाला है।
विज्ञापन

छावनी क्षेत्र स्थित कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुए आयोजन में संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री खन्ना ने छावनी परिषद के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन पूरे शहर में कराने की जरूरत है, ताकि अगले सर्वे में शाहजहांपुर प्रथम पायदान पर खड़ा दिखाई दे।
उन्होंने पूर्व में घोषित विकास योजनाओं को पूरा कराने का संकल्प भी दोहराया। इससे पूर्व स्कूल के बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित ने पखवाड़ा की रिपोर्ट प्रस्तत कर क्षेत्रीय दुकानदारों, नागरिकों, ओसीएफ अधिकारियों और कर्मचारी नेताओं से स्वच्छता अभियान में पूरा सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन

इंदु अजनबी के संचालन में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रिगेडियर सेना मेडल रूपेश मेहता ने की। मुख्य अधिशासी अधिकारी नागेश कुमार पांडेय ने आभार जताया। कार्यक्रम बाद ओसीएफ रामलीला मैदान में लगाए गए स्वच्छता जागरूकता केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य एके शुक्ला, नगर पालिका के ईओ एसके सिंह, स्वच्छता दूत के रूप में नियुक्त प्रताप सिंह, शब्बील अहमद, आदेश कुमार, संजय कुमार, फिरोज खान और परमजीत सिंह के अलावा कल्याणराम, निशांत यादव, परमजीत सिंह, मुकेश, रेखा राना, उर्मिला, अनुज गुप्ता, ऋषि कपूर, मुकेश राठौर, सोनू अरोड़ा, रोहित शुक्ला, उमेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें