शाहजहांपुर। तक्षशिला पब्लिक स्कूल में मनोरंजन सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को मैंगो डे मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने पेंटिंग के साथ खाने-पीने के तौर तरीके भी सीखे।
प्रधानाचार्य उज्ज्वला सिन्हा ने बच्चों को शिष्टाचार सिखाते हुए उन्हें स्वास्थ्य के लिहाज से हानिकारक खाद्य पदार्थों कोल्डड्रिंक, फास्ट फूड, सड़े-गले फल आदि का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नन्हें-मुन्ने पीले रंग की पोशाक पहनकर ही आए थे, स्कूल को भी पीले रंग की झालरों और गुब्बारों से सजाया गया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रजातियों के आम का स्वाद लिया और खूब मौज-मस्ती की। इसी कड़ी में संयोजक निधि तिवारी, अपर्णा मिश्रा, प्रियंका सक्सेना, राधिका मेहरोत्रा, राखी श्रीवास्तव, अनुप्रिया आदि शिक्षिकाओं ने बच्चों को पेंटिंग बनाने और खानपान के तौर-तरीके भी सिखाए।