फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की एसएनसीयू यूनिट को प्रदेश में दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहजहांपुर।
जिला अस्पताल में संचालित शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एसएनसीयू) को प्रदेश में दूसरी सबसे बेस्ट यूनिट घोषित किया गया है। यहां का स्टाफ बच्चों के इलाज से लेकर उनको गहन चिकित्सा देने में दूसरे स्थान पर रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक आलोक कुमार ने पत्र भेजकर एसएनसीयू स्टाफ को बधाई दी है।
जिला स्तर पर बच्चों के इलाज के लिए आमलोगों को प्राइवेट अस्पतालों में दो से पांच हजार रुपये प्रतिदिन चुकाने होते हैं, लेकिन जिला अस्पताल के एसएनसीयू में वही सुविधाएं मुफ्त में मिल रहीं हैं। बेहतर सुविधाएं देने के कारण जिले की इस इकाई को प्रदेश की दूसरी सबसे बेहतर इकाई माना गया है। पहले स्थान पर पड़ोसी जिला फर्रुखाबाद है और तीसरे स्थान पर बलरामपुर।
विज्ञापन

इकाई को दूसरा स्थान मिलने पर मिशन निदेशक ने पुरस्कार स्वरूप स्टॉफ के मानदेय में तीन माह के लिए विशेष बढ़ोत्तरी की है। इसमें डॉक्टरों के मानदेय में 2500 रुपये, स्टाफ नर्स को 1406 रुपये, डॉटा इंट्री ऑपरेटर को 1250 रुपये और वार्ड आया को 555 रुपये तीन महीने तक अतिरिक्त मिलेंगे।
विज्ञापन


यह टीम काम कर रही है एसएनसीएयू में
डॉ एके रस्तोगी, डॉ. केके वर्मा, डॉ. आरके दीक्षित, स्टाफ नर्स मीनाक्षी, सुमन, अंशिखा गुप्ता, रुचि, रीना, मनीषा, डॉटा आपरेटर अभिनव।

एसएनसीयू शाहजहांपुर को प्रदेश में दूसरा स्थान मिलने सभी कर्मचारियाें को बधाई। यह सभी कर्मचारियों की मेहनत और लगन का नतीजा है जो प्रदेश में दूसरा स्थान पाया है। इससे और बेहतर करने का आत्मविश्वास जगेगा।
- डॉ. केके वर्मा, बालरोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें