फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कल एक-दूजे के होंगे 1201 जोड़े

Fri, 15 Dec 2023 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
ओसीएफ मैदान में वैवाहिक स्थल का जायजा लेते अ​धिकारी। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन ओसीएफ मैदान में 16 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान 1201 जोड़े एक-दूजे का हाथ थामेंगे। समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं। वर-वधू व जनप्रतिनिधियों को जिला प्रशासन की ओर आमंत्रण पत्र भेज दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को सीडीओ एसबी सिंह ने अफसरों के साथ तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

समारोह में आने वाले बराती और घराती के लिए पकवान बनाने में कारीगर जुटे हुए हैं। टेंट-पंडाल बनकर तैयार हो रहा है। सीडीओ एसबी सिंह, डीडीओ पवन कुमार सिंह ने ओसीएफ रामलीला मैदान में चल रही तैयारियाें का जायजा लिया। शादी विवाह के लिए पंडाल, पार्किंग, शौचालय आदि की व्यवस्था देखीं। सीडीओ ने बताया कि विवाह के लिए आमंत्रण पत्र बंट चुके हैं। तैयारियां पूरी हो गईं हैं।
बीडीओ, ईओ स्तर से ऑनलाइन आवेदन सत्यापन रिपोर्ट भी आ चुकी है। वर-वधू पक्ष को विवाह समारोह स्थल पर लाने ले जाने की जिम्मेदारी संबंधित निकाय, ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान डीडीओ पवन कुमार सिंह, पीडी डीआरडीए अवधेश राम, जिला कृषि अधिकारी डाॅ. सतीश चंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें