फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 12 सौ लीटर तेल जब्त, 43 किलो लौज नष्ट कराई

विज्ञापन
खाद्य विभाग की जांच में मिले तेल भरे गंदे टिन के डिब्बे। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रक्षाबंधन के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच की। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थ गंदे हालात में रखे मिले। खाद्य टीम ने मौके पर ही करीब 43 किलो लौज नष्ट कराई और एक प्रतिष्ठान को बिना लाइसेंस संचालित होने पर बंद करा दिया। वहीं, 1200 लीटर राइस ब्रान ऑयल जांच रिपोर्ट आने तक जब्त कर दिया गया।
विज्ञापन


खाद्य सचल दल ने जमालपुर स्थित संजीव कुमार गुप्ता ऑयल मर्चेंट से कच्ची घानी सरसों तेल का नमूना लिया। प्रतिष्ठान पर रखे रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल और मस्टर्ड ऑयल के पैकेटों पर जानकारी सही ढंग से अंकित नहीं थी। इस पर निर्माता को नए रैपर लगाकर सही जानकारी अंकित कराने के निर्देश दिए गए।
इसी प्रतिष्ठान से मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी) के लिए लोड किए गए 80 टिन राइस ब्रान ऑयल लदे वाहन से भी एक नमूना लिया गया। वाहन में रखे 15 लीटर क्षमता के टिन अत्यंत गंदे, जंग लगे और पुराने पाए गए। तेल भरे होने के कारण करीब 1200 लीटर तेल को जांच रिपोर्ट आने तक जब्त कर दिया गया। इसकी अनुमानित कीमत 1.56 लाख रुपये बताई गई।
विज्ञापन


जलालाबाद-कलान रोड स्थित अनिल लौज विक्रेता के यहां छापे के दौरान छह ट्रे में करीब 18 किलो लौज गंदे हालात में रखी मिली। इसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। प्रतिष्ठान का खाद्य लाइसेंस भी नहीं मिला। इस पर प्रतिष्ठान को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया।
मुहुआ डांडी स्थित चंद्रकिशोर के मिठाई कारखाने का भी निरीक्षण किया गया। यहां स्वच्छता संबंधी कमियां मिलने पर सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। पुवायां स्थित श्याम स्वीट नामक दुकान से बर्फी का नमूना लिया गया।

निगोही रोड, कंधमारा स्थित राजेंद्र प्रसाद के लौज निर्माण कारखाने में आठ ट्रे में करीब 25 किलो लौज गंदे हालात में रखी मिली, जिसकी अनुमानित कीमत 3,700 रुपये थी। इसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। इसके अलावा एक ड्रम में गंदे हालात में लौज बनाने के लिए रखा गया घोल भी नष्ट कराया गया।
एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने बताया कि खाद्य विभाग ने कार्रवाई के दौरान लिए गए कुल पांच नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य विभाग की जांच में मिले तेल भरे गंदे टिन के डिब्बे। स्रोत : प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें