फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कांशीराम फीडर के 1200 उपभोक्ताओं की बिजली गुल

Sat, 24 Feb 2024 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आवास विकास उपकेंद्र में शुक्रवार को ट्रांसफार्मर रखने के लिए चबूतरा बनाए जाने के कारण पांच घंटे तक बिजली बंद रही। इसके चलते करीब 1200 उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

मरम्मत कार्य के चलते सुबह कांशीराम कॉलोनी फीडर को बंद किया था। जेई आदर्श कुमार ने बताया कि इस अवधि में आनंद विहार मोहल्ला, नवादा व कांशीराम काॅलोनी की बिजली आपूर्ति बंद रही।
बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता जेपी वर्मा ने शुक्रवार को हथौड़ा उपकेंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बकायेदारों के रजिस्टर देखे, जिसमें एक करोड़ 26 लाख रुपये के 371 बकायेदार मिले। एसई ने सख्ती दिखाते हुए कनेक्शन काटने के निर्देश दिए तब जेई अंकित तिवारी ने कर्मचारियों को दौड़ाया और 53 कनेक्शन काटे गए। उसके बाद एसई ने मीटर विभाग का निरीक्षण किया जहां छह सौ मीटर जलालाबाद के लगने के बाद भी कंप्यूटर पर अंकित नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्रक्रिया पूर्ण कराने के निर्देाश दिए, जिससे उपभोक्ताओं के बिल बन सकें।
विज्ञापन


विद्युत चोरी करने वाले चार के खिलाफ रिपोर्ट

तिलहर। एसडीओ सौरभ शाक्य ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग पांच बजे मोहल्ला दातागंज, निजामगंज, गुरुगवां और नजरपुर में चार लोगों को कटिया डालकर विद्युत चोरी करते पकड़ा गया। सभी के खिलाफ विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो अन्य उपभोक्ताओं के मीटर की सील टूटी पाई गई। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की रिपोर्ट भेजी जा रही है। संवाद

जेई से अभद्रता पर आंदोलन की चेतावनी
तिलहर। विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने पर विद्युत अवर अभियंताओं व कर्मचारी से गालीगलौज और असलहों के बल पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में जेई की तहरीर पर तीन दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। बिजली कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
जेई तिलहर राजेश कुमार सैनी, जेई कटरा नरेंद्र कुमार व जेई खुदागंज अजीत कुमार व संविदा कर्मी रंजीत कुमार ने 21 फरवरी को थाने में प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें कुछ लोगों पर गाली-गलौज सरकारी कार्य में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। थाना प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें