फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से 12 साल के बेटे की मौत: गले में लिपटा हुआ था सांप, चीख सुनकर पिता ने खींचा तो डस लिया

Thu, 22 Jun 2023 04:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

12 साल का बालक खेत में चारपाई पर लेटा हुआ था, इसी दौरान उसके गले में सांप लिपट गया। जब उसके पिता पहुंचे तो बेटे को चीखता देख उन्होंने सांप को खींचने का प्रयास किया। इसी दौरान सांप ने उसकी गर्दन में डस लिया।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में धान की पौध की रखवाली करते समय मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव सहजनपुर निवासी राकेश के 12 वर्षीय पुत्र अमन के गले में सांप ने डस लिया। परिजन उसे लेकर झाड़-फूंक कराने चले गए। जब असर न हुआ तो झाड़-फूंक करने वाले ने बच्चे को मेडिकल कॉलेज ले जाने को कहा। देरी हो जाने से राजकीय मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


खेतीबाड़ी करने वाले राकेश कुमार के घर के नजदीक उनका खेत है। खेत में रोपने के लिए धान की पौध मंगलवार को खरीदी थी। रात में राकेश स्वयं पौध की रखवाली करते रहे। इसके बाद उनका 12 वर्षीय पुत्र अमन खेत पर आया तो उसे चारपाई पर लिटाकर राकेश घर खाना खाने चले गए। रात करीब डेढ़ बजे वह वापस पहुंचे तो अमन चीख रहा था। 

गले लिपटा था सांप 

राकेश ने टार्च की रोशनी से देखा तो अमन के गले में सांप था। उन्होंने सांप को खींचकर दूर फेंकने का प्रयास किया। इसी बीच सांप ने अमन की गर्दन में डस लिया। परिजन देसी उपचार कराने के लिए उसे मीरानपुर कटरा स्थित सलेमपुर गांव लेकर पहुंचे। वहां करीब 45 मिनट में देसी दवा पिलाने के साथ ही उसे नहलाया गया। 

ये भी पढ़ें- कृष्ण भक्त शहनाज की कहानी: पूजा करने पर शौहर ने दिया तलाक, पवन ने थामा हाथ; हिंदू रीति-रिवाज से लिए फेरे

विज्ञापन


फिर भी उसकी हालत नहीं सुधरी। तब झाड़-फूंक करने वाले ने उसे डॉक्टर को दिखाने की बात कही। इसके बाद परिजन उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उसकी मौत से मां मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। अमन चार भाई व दो बहनों में चौथे नंबर का था।

Trending Videos

तो बच जाती अमन की जान

सांप के डसने के बाद अमन को परिजन सीधे राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर जाते तो उसकी जान बच सकती थी। सहजनपुर से करीब 15 से 20 किलोमीटर दूर सलेमपुर में देसी उपचार कराने को परिजन ले गए। वहां 45 मिनट रुकने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज तक की दूरी तय की। इतने समय में जहर उसके पूरे शरीर में फैल गया।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: रात में फोन कॉल पर मंगेतर से ऐसी क्या हुई बात, सुबह फंदे से लटकी मिली युवक की लाश

 

अंधविश्वास की घटनाएं

1. 18 अगस्त 2022 को जैतीपुर के गांव मरुआझाला गांव में पूर्व प्रधान को सांप ने डस लिया था। दो दिन तक देसी इलाज कराने के बाद 20 अगस्त को उनकी मौत हो गई।
2. 12 जुलाई 2022 को पुवायां के गांव गंगसरा में एक ढाबा संचालक को सांप ने डस लिया। परिजन बंडा में झाड़फूंक कराते रहे। बाद में राजकीय मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद भी उसकी झाड़फूंक कराते रहे।
3. 12 जून 2022 को निगोही के मोहरतला गांव में सांप काटने के बाद परिजन युवक की झाड़फूंक कराते रहे। बाद में मृत्यु होने पर कई दिन तक गोबर में दबाकर रखा। फिर अंतिम संस्कार किया।
4. 17 अगस्त 2022 को मिर्जापुर के थरिया गांव में 17 अगस्त सुबह छह बजे बुजुर्ग को सांप ने डस लिया। पूरा दिन झाड़फूंक कराने के बाद अगले दिन फर्रुखाबाद के अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
5. 22 अगस्त 2022 कटरा थाना क्षेत्र के गांव पौकी निवासी रामरतन (42) को सांप ने डस लिया। उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल नहीं ले गए, बल्कि झाड़-फूंक कराते रहे। सुबह उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

ये बरतें सावधानी

- सांप के काटने पर झाड़-फूंक के चक्कर में बिल्कुल न पड़ें।
- तुरंत ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर इलाज कराएं।
- सांप काटने पर घबराना नहीं है। घबराने से दिल का दौरा पड़ने की आशंका रहती है।
- जिस अंग पर सांप डसे, उसे चलाएं नहीं, स्थिर कर दें।
- वहां पर चीरा न लगाएं, पुराने जमाने के नुस्खे नुकसानदायक हो सकते हैं।
- 20 प्रतिशत सांप जहरीले होते हैं। इसमें कोबरा, क्रत और पिटवाइपर सांप जहरीले होते हैं।
- 80 प्रतिशत सांप जहरीले न होने के कारण झाड़-फूंक करने वाले फायदा उठाते हैं।
जैसा कि डॉ.राजेश कुमार, प्राचार्य-राजकीय मेडिकल कॉलेज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें