फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 12 महिला खिलाड़ियों का मंडल स्तर के लिए चयन

विज्ञापन
शाहजहांपुर में एथलेटिक्स के ट्रॉयल में प्रतिभाग करतीं महिला ​खिलाड़ी। स्रोत: खेल विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला खेल विभाग की ओर से जनपदस्तरीय महिला एथलेटिक्स का चयन डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में हुआ। इसमें खिलाड़ियों का मंडल स्तर के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में हुए ट्रॉयल में महिला खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। सौ व दो सौ मीटर दौड़ में राधिका, शिवानी वर्मा, चार सौ मीटर में अंजलि व प्रांजलि, आठ सौ मीटर में गुनगुन मौर्या और अंजलि, 1500 मीटर में गुनगुन मौर्या व वंदना, तीन हजार मीटर में आशा व आरती, सौ मीटर हर्डल में प्राची वर्मा व वंदना, लंबी कूद में शिवानी वर्मा व आशा, ऊंची कूद में शीतल व कावेरी, गोला फेंक में अंकिता राज व जोहरा, चक्का फेंक में उर्वशी व जोहरा, भाला फेंक में प्राची वर्मा व अंकिता राज का चयन किया गया। आठ सौ मीटर दौड़ में कशिश शर्मा को आरक्षित रखा गया।
जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि चयनित महिला खिलाड़ी 21 अगस्त को बरेली में आयोजित मंडलीय चयन ट्रॉयल में प्रतिभाग करेंगी। मंडल में चयनित होने वालीं खिलाड़ी 25 व 26 अगस्त को अयोध्या में राज्य स्तरीय महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें