फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बहू बनकर जिले में आई थीं 12 पाकिस्तानी महिलाएं... लंबे समय से रह रहीं

Fri, 25 Apr 2025 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद देश में अलर्ट है। इसके बाद पाकिस्तान से वीजा पर आने वालाें की निगरानी शुरू कर दी गई है। जिले में 12 पाकिस्तानी महिलाओं समेत 17 लोग लांग टर्म वीजा पर हैं। इनमें 60 के दशक की दो महिलाएं भी शामिल हैं। सभी के वीजा की अवधि दो से पांच साल के अंतराल में बढ़ाई जाती है।
विज्ञापन




कश्मीर में आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। पाकिस्तान मूल के लोगों को देश छोड़ने के लिए आदेशित किया गया है। केंद्र के बाद उत्तर प्रदेश सरकार भी अलर्ट हो गई है। शासन के निर्देश पर जनपद में पाकिस्तान से आने वालाें का डाटा खंगाला गया। इनमें 12 महिलाएं हैं, जो वर्षों पहले अपना देश छोड़कर बहू बनकर यहां आई थीं। इसके अतिरिक्त पांच बच्चे भी पाकिस्तानी पासपोर्ट पर यहां आए थे। इनमें दो महिलाएं 60 के दशक में आ गई थीं, जो वर्तमान में काफी बुजुर्ग हो गई हैं।
पुलिस के अधिकारियों की मानें तो इनके वीजा की अवधि को बढ़ाया जाता रहता है। इनकी बराबर निगरानी होती है और सत्यापन भी किया जाता है। जनपद में वर्तमान में शॉर्ट टर्म वीजा पर कोई पाकिस्तानी नागरिक नहीं है।
विज्ञापन


-

लंबे समय से पाकिस्तान से नहीं आया कोई
-जनपद के तमाम लोगों की पाकिस्तान में रिश्तेदारी हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच रिश्तों में खटास है। इस कारण लंबे समय से कोई शॉर्ट टर्म वीजा पर भी नहीं आया है।
विज्ञापन

-
इस मामले में फिलहाल कोई निर्देश नहीं आए हैं। निर्देश आने पर उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
देवेंद्र कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें