फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: 11वीं के छात्र ने साथियों संग स्कूल बस को घेरा, दहशत में तीन शिक्षिकाएं बेहोश; देखें Video

Mon, 27 Jan 2025 04:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के निगोही से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शिक्षक के डांटने पर 11वीं छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर स्कूल बस को घेर लिया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
बस के घेरे जाने से घबराई गईं थीं शिक्षिकाएं - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के निगोही स्थित एक निजी विद्यालय में डांटने से नाराज कक्षा 11 के छात्र ने बच्चों व शिक्षिकाओं को लेकर जा रही स्कूल बस को लाठी-डंडे लेकर घेर लिया। अधिकतर युवक मफलर और गमछे से मुंह छिपाए हुए थे। आरोपी बस के अंदर भी घुस आए। बस को घेरे जाने पर तीन शिक्षिकाएं बेहोश भी हो गईं। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के 24 घंटे बीतने के बाद भी अधिकारी घटना की जानकारी से इन्कार कर रहे हैं।

विज्ञापन

बताते हैं कि करीब एक महीने पहले छात्र को शिक्षक ने डांट दिया था। छात्र भी शिक्षक से भिड़ गया। इसके बाद शिक्षक छात्र को प्रधानाचार्य के पास लेकर गए थे। प्रधानाचार्य ने नाराजगी जताते हुए छात्र को चेतावनी दी थी। तब से शिक्षक और छात्र में अनबन चल रही थी। रविवार को गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम से बच्चों और शिक्षिकाओं को लेकर बस लौट रही थी। रास्ते में युवकों ने बस को घेर लिया।  

विज्ञापन

रविवार दोपहर मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें लाठी-डंडे लेकर युवक बस को घेरते दिख रहे हैं। इससे स्कूली बच्चे डर गए। घटना के 24 घंटे से अधिक बीतने के बाद भी पुलिस जानकारी होने से इन्कार कर रही है। नवागत इंस्पेक्टर विजय प्रताप ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें