फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। त्रिवेणी, जनता और मुगलसराय एक्सप्रेस का संचालन शुरू करने के बाद रेलवे ने पंजाब मेल, नौचंदी, जननायक, बरेली-बनारस समेत करीब एक दर्जन ट्रेनों को बहाल कर दिया है। इन ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को काफी हद तक राहत मिली है। बाकी निरस्त चल रहीं ट्रेनों को एक मई से बहाल करने की तैयारी है। इधर, बृहस्पतिवार को हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन

रेलवे ने रायबरेली, लखनऊ और वाराणसी रेल सेक्शन में नॉन इंटरलॉकिंग काम के चलते एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को 14 से 24 अप्रैल तक निरस्त किया था। बाद में ट्रेनों का निरस्तीकरण 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया। इस दौरान कई बार मेगा ब्लॉक लेकर भी काम निपटाए गए। समय से काम पूरे होने के बाद रेलवे ने निरस्त चल रहीं करीब एक दर्जन ट्रेनों का संचालन 30 अप्रैल से पहले ही शुरू कर दिया है। त्रिवेणी, मुगलसराय, जनता एक्सप्रेस के बाद पंजाब मेल, नौचंदी, जननायक, बरेली-बनारस, सुहेलदेव एक्सप्रेस, पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस समेत करीब एक दर्जन ट्रेनों को बहाल कर दिया गया है। इन दोनों ट्रेनों को भी 30 अप्रैल तक के लिए निरस्त किया गया था। टनकपुर से चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस बहाल होने से यात्रियों को काफी राहत मिली है। दरअसल, पीलीभीत की ओर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस इकलौती ट्रेन है। इन दिनों टनकपुर में माता पूर्णागिरी मेला भी चल रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1:30 बजे त्रिवेणी एक्सप्रेस शाहजहांपुर पहुंची तो यात्रियों की काफी भीड़ उमड़ी। निरस्त चल रहीं ट्रेनों के बहाल होने के साथ ही रेलवे स्टेशन पर रौनक भी लौटने लगी है। एसएस मनोज कुमार ने बताया कि बाकी निरस्त ट्रेनों का संचालन भी एक मई से शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें