शाहजहांपुर। ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को कलक्ट्रेट के सामने हूटर लगी हुई कार पकड़ ली। कार में दो हूटर लगे हुए थे। पंजाब नंबर यह कार जब यहां से गुजरी उससे कुछ मिनट पहले ही डीएम अमृत त्रिपाठी, एसपी डॉ. एस चन्नप्पा बैरिकेडिंग का निरीक्षण करके यहां से गए थे। ट्रैफिक इंचार्ज विपिन शुक्ला स्टाफ के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पंजाब नंबर की यह कार यहां पहुंची थी।