फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम, बीएसए को अनुपस्थित मिले दो हेडमास्टर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शनिवार को बीएसए ने कलान क्षेत्र के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें दो विद्यालय बंद मिले, जिसमें प्राथमिक विद्यालय की प्रधान अध्यापिका वंदना शाक्य को निलंबित कर दिया गया है। इधर, दो दिन पूर्व डीएम ने एक विद्यालय का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने वाले प्रधान अध्यापक हेमंत को भी निलंबित कर दिया गया है। इनके अलावा अन्य अनुपस्थित मिलने वाले शिक्षकों का वेतन तथा शिक्षामित्रों का मानदेय भी काटा गया है।
विज्ञापन

बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने शनिवार को सुबह कलान क्षेत्र के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय इकौना शिवपुरी का निरीक्षण किया। बीएसए ने प्रधानाध्यापक वंदना शाक्य को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया और शेष सहायक अध्यापक अशोक कुमार तथा शिक्षामित्र सुनीता देवी और सुमनलता का वेतन/मानदेय पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। इधर, बीएसए राकेश कुमार ने सात फरवरी को डीएम अमृत त्रिपाठी द्वारा किए गए निरीक्षण की रिपोर्ट और निर्देश मिलने पर प्रधान अध्यापक हेमंत को निलंबित कर दिया है। डीएम को निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय डरी बिचौला मदनापुर में सभी कक्षों में ताला लगा मिला, उपस्थित सात बच्चों को सहायक अध्यापक गौरव मिश्रा पढ़ाते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें