फोटो-34,35,36,37
अनियंत्रित टेंपो तालाब में गिरा, दस घायल
खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार से सवारियों लेकर अकेला हाल्ट जा रहा टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरा। इससे टेंपो सवार छह यात्री घायल हो गए। घायलों को गांव नरौठा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार शाम एक टेंपो चालक खुटार के तिकुनियां चौराहे से सवारियां लेकर गांव चांदपुर होते हुए अकेला हाल्ट जाने के लिए निकला था। गांव नरौठा के पास अचानक तेज रफ्तार टेंपो से चालक का नियंत्रण हट गया और टेंपो रोड के किनारे सूखे तालाब में जा गिरा। आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला।
घायल गांव बरगदिया निवासी अवधेश की पत्नी सुनीता देवी, हरनहाई के कैलाशचंद्र की पत्नी गायत्री देवी, गांव चांदपुर के रामू की पत्नी नीतू देवी, इसी गांव के रामनिवास की पत्नी रामकली, पुत्र अमन और खीरी के कसबा संपूर्णानगर निवासी सोनू की पत्नी गंगाजली और दो वर्षीय पुत्र आशीष सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को गांव नरौठा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है। खुटार के थाना प्रभारी राहुल सिंह ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।