फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस में साइकिल दौड़ाएंगे शाहजहांपुर के गगन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-21
विज्ञापन


फ्रांस में साइकिल दौड़ाएंगे शाहजहांपुर के गगन

तीन दिन में 1000 किमी साइकिल चलाकर क्वालीफाई किया

शाहजहांपुर। सॉफ्टवेयर इंजीनियर गगन ग्रोवर 2019 में फ्रांस में होने वाली साइकिल रेस में भारत की ओर से हिस्सा लेंगे। तीन दिन में 1000 किलोमीटर साइकिल चलाकर गगन ने इस प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। गगन ने 1000 किलोमीटर की यह साइकिल यात्रा एक से तीन सितंबर के बीच गुजरात के सूरत से राजस्थान के माउंटआबू तक की। इससे पहले भी वह पुणे से कन्याकुमारी तक साइकिल चला चुके हैं।
विज्ञापन

शहर के 2-सिविल लाइंस में रहने वाले ओसीएफ के रिटायर्ड कर्मचारी एलपी ग्रोवर के बेटे गगन नारंग पेशे से इंजीनियर हैं। वह पुणे की एक सॉफ्टवेयर कंपनी के लिए सेवाएं भी दे रहे हैं। साइकिलिंग में खास रुचि रखने वाले गगन नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर कई मेडल भी जीत चुके हैं। 2011 में फ्रांस में हुई साइकिल प्रतियोगिता में भी वह शिरकत कर चुके हैं। इसके बाद 2015 में हुई इस प्रतियोगिता में वह आर्थिक समस्याओं की वजह से हिस्सा नहीं ले सके थे। मदद के लिए कोई जनप्रतिनिधि भी आगे नहीं आया। अब 2019 में फ्रांस में होने वाली इंटरनेशनल साइकिल प्रतियोगिता में भारत की ओर से 45 खिलाड़ियों की टीम तैयारी हो रही है इसमें शाहजहांपुर के गगन ग्रोवर भी शामिल हैं। गगन को पूरा भरोसा है कि इस बार वह देश के लिए मेडल जरूर लाएंगे। गगन को उम्मीद है कि विश्व की सबसे पुरानी इंटरनेशनल साइकिल रेस प्रतियोगिता में भारत की ओर से हिस्सा लेने के लिए निश्चित की उनको सरकार की ओर से कोई न कोई मदद जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें