फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा घेरा तोड़ मंच तक पहुंचा युवक हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा घेरा तोड़ मंच तक पहुंचा युवक को हिरासत में लिया
विज्ञापन

प्रधानमंत्री से मिलकर बताना चाहता था अपनी समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए मंच के पास तक पहुंच गया। वह प्रधानमंत्री से मिलकर उनको अपनी समस्याओं के बारे में बताना चाहता था। इससे पहले ही एसपीजी ने उसे दबोच कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पड़ताल के बाद शाम को उसे थाने से छोड़ दिया गया।
किसान कल्याण रैली में पहुंचे प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए कई घेरे बनाए गए थे। सिंधौली थाने के गांव सिमरिया निवासी करीब 30 वर्षीय वरुण नाम का युवक तीन सुरक्षा घेरे तोड़ने में कामयाब हो गया। वह मंच तक पहुंच गया। मंच के पास युवक को देखकर एसपीजी हरकत में आई एसपीजी ने उसे दबोच लिया। इससे कुछ देर के लिए सुरक्षा कर्मी भी सकते में आ गए। एसपीजी ने पकड़े गए युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी रोजा जसवीर सिंह ने बताया कि युवक प्रधानमंत्री से मिलना चाहता था। उसके परिवार वालों को भी थाने बुला लिया गया। पूछताछ और पूरी पड़ताल के बाद उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बहेड़ी में आतंकी की गिरफ्तारी के बाद बढ़ा दी गई सुरक्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले बरेली के बहेड़ी में आतंकवादी की गिरफ्तारी होने की सूचना जब यहां पहुंची तो स्थानीय पुलिस-प्रशासन के साथ ही सुरक्षा एजेंसियों में भी हड़कंप मच गया। मोदी के यहां पहुंचने से पहले ही मंच समेत रैली स्थल पर सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें