माइनर में गिरकर ग्रामीण की मौत
सुबह गांव के लोगों ने परिजनों को जानकारी दी
नाच-गाना देखकर लौटते समय हुई घटना
फोटो-25, 32
अमर उजाला ब्यूरो
सिंधौली।
बलेटू गांव के पास रविवार रात माइनर में साइकिल समेत गिरकर एक ग्रामीण की मौत हो गई। उसका शव सुबह नौ बजे गांव के लोगों ने देखा, तब परिजनों को जानकारी हुई। पुलिस ने मृतक के बेटे की सूचना के आधार पर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
गांव कोरोकुइयां निवासी 55 वर्षीय जुम्मन खां रविवार रात नौ बजे पड़ोस के गांव बलेटू में नाच-गाना देखने साइकिल से गए थे। रात में किसी समय लौटते समय वह शारदा नहर से निकले माइनर में मय साइकिल के गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई। सोमवार सुबह नौ बजे उधर से निकले ग्रामीणों ने देखा तो मौके पर भीड़ लग गई। भीड़ में ही मौजूद लोगों ने उनकी पहचान कर परिवार के लोगों को जानकारी दी। बेटे नूर मोहम्मद ने पुलिस को जानकारी दी, तब फिर शव को निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा गया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जुम्मन माइनर में गिरने के पास उठ नहीं पाए और साइकिल उनके ऊपर थी। इसी वजह से उनकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के एक ही बेटा है। पत्नी जैगुन्ना बेगम पति की मौत से गहरे सदमे में हैं।