ग्रामीण बैंक की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू
पांच सूत्री मांगों के समर्थन में अफसरों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ऑफीसर्स एसोसिएशन ने सोमवार से तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। पहले दिन ही हड़ताल का असर देखने को मिला। अधिकारियों ने बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पर अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। हड़ताल 28 मार्च तक जारी रहेगी।
यूनाइटेड फोरम ऑफ आरआरबी यूनियन लंबे समय से पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। यूनियन के आह्वान पर बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के अधिकारी सोमवार से तीन दिन की पूर्णकालिक हड़ताल पर चले गए हैं। इनकी मांग है कि ग्रामीण बैंकों में राष्ट्रीयकृत बैंकों की तरह पेंशन की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा सेवा शर्तों, भत्तों की सुविधा, भर्ती और पदोन्नति नियमावली को प्रयोजक बैंकों की तरह किया जाए। प्रदर्शन के बाद अधिकारियों ने मांगों के समर्थन में क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर राजेश मिश्रा, जदुवीर सिंह, शिव सिंहा, प्राची सिंह, प्रीति अवस्थी, हेमंत पाठक, पीयूष मिश्रा, मनीश वाजपेयी, इकबाल हुसैन, कौशर अली, कालीचरन, राजेश श्रीवास्तव, अशोक कुमार शर्मा, राकेश भटनागर, रामपाल राठौर, छोटे सिंह आदि रहे।