फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू खरीद का भुगतान नहीं करने पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 24 Mar 2018 09:03 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
potato
विज्ञापन

गांव बहादुरापुर बुजुर्ग निवासी प्रतिपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2016 में शंकर भवन मालवीय नगर बुलंदशहर के अतुल शर्मा, मोइनुद्दीन और सर्वजीत वर्मा उसे मिले। उक्त ने बताया कि वह अपना बीज देकर खेती कराते हैं और आलू का आधा भुगतान भी बुवाई के समय ही कर देते हैं। शेष राशि का भुगतान फसल तैयार होने पर किया जाता है। उसने उक्त की बात मान ली और आलू की खेती की। फसल तैयार होने पर 29 मार्च 17 को आरोपी उसके पास आए और 23.93 लाख रुपये काट कर शेष राशि 12.27 लाख का चेक काटकर दे गए।

विज्ञापन

उसने चेक को खाते में लगाया तो पर्याप्त राशि न होने के कारण चेक बाउंस हो गया। इसके बाद कई बार मांगने के बाद भी आरोपियों ने भुगतान नहीं किया। उक्त लोगों ने क्षेत्र के कई किसानों से ठगी की है और चार से पांच करोड़ रुपये का आलू भुगतान नहीं किया है। 10 दिसंबर 17 को उक्त ने उसे रुपये देने इंकार कर दिया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अतुल शर्मा, मोइनुद्दीन और सर्वजीत वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें