विश्वकर्मा मंदिर पर हुआ यज्ञ और भंडारा
बंडा। नगर के मोहल्ला चरनदास कालोनी में भगवान विश्वकर्मा मंदिर के वार्षिकोत्सव पर हवन और भंडारे का आयोजन किया गया।
मंदिर पर बृहस्पतिवार को रखे गए अखंडपाठ का शुक्रवार को समापन होने पर यज्ञ किया गया। इसके बाद कन्या भोज और भंडारे का आयोजन किया गया। भारी संख्या में लोगों ने भंडारे में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान विश्वकर्मा समाज के लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष मनसुख लाल शर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा, नन्हें बाबू विश्वकर्मा, रघुवीर सहाय विश्वकर्मा, अयोध्या प्रसाद, महेश योगी, राजेंद्र शर्मा, मंशाराम शर्मा, विजयपाल शर्मा, रामदीन शर्मा, हर्ष शर्मा, उत्तम शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। ब्यूरो