फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव...

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-30,जीडीसी में बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग ले रही टीम के साथ शिक्षक।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में ध्रुव,फैजी,पूनम और नन्ही अव्वल
राजकीय महाविद्यालय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव
अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर।
राजकीय महाविद्यालय की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं युवा महोत्सव के चौथे दिन शुक्रवार को क्रिकेट, टेविल टेनिस, गायन, हस्तशिल्प एवं साज सज्जा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। टेविल टेनिस में छात्र ध्रुव शर्मा, छात्रा फैजी, गायन में पूनम यादव व साज- सज्जा में नन्ही देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
क्रिकेट प्रतियोगिता में बीए, बीकॉम द्वितीय वर्ष की टीम विजेता और बीए,बीकॉम तृतीय वर्ष की टीम उपविजेता रही। मैन ऑफ दि सीरीज रंजीत सिंह, मैन ऑफ द मैच प्रथम आसिम व द्वितीय मुकीम अहमद रहे। टेविल टेनिस बालक वर्ग की प्रतियोगिता में छात्र ध्रुव शर्मा विजेता व सिराज उपविजेता, बालिका वर्ग में छात्रा फैजी विजेता व अशफिया उप विजेता रही। गायन प्रतियोगिता में छात्रा पूनम यादव प्रथम, नीलम यादव व शहजादी नाज ने द्वितीय, मनीषा और नीरूनिशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अवशिष्ट पदार्थों से हस्तशिल्प एवं साज सज्जा प्रतियोगिता में छात्रा नन्ही देवी ने प्रथम, नगमा ने द्वितीय, रेनू यादव एवं अंजली गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में विजेता क्रिकेट टीम को महाविद्यालय के प्रवक्ता एवं स्टाफ क्रिकेट टीम ने एक मैत्री मैच में परास्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. शहला नुसरत किदवई ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों से प्रतिभाओं का निखार होता है। प्रतियोगिताओं में विजयी होने वाले छात्र छात्राओं को प्रधानाचार्य ने बधाई दी। इस अवसर पर क्रीड़ा प्रभारी डॉ. विपिन कुमार शुक्ला डॉ. एसपी सिंह, डॉ. एसपी यादव, डॉ. प्रीति तिवारी, डॉ. शशि भूषण, डॉ. सुरेश कुमार सहित स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें