फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर सीट पर कामयाबी ने बढ़ाया सपाइयों का मनोबल

Sat, 02 Dec 2017 11:01 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगरपालिका अध्यक्ष पद की शहर सीट पर हुए संघर्षपूर्ण मुकाबले में मिली कामयाबी ने सपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा दिया है। शनिवार को बिजलीपुरा स्थित सपा कार्यालय में उत्साहपूर्ण माहौल में हुई चुनाव नतीजों की समीक्षा बैठक में जिले के दस में से सात निकायों में पराजय के कारणों पर शहर सीट पर मिली सफलता पर वक्ताओं ने चर्चा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर सपा के चुनाव सह प्रभारी/ निवर्तमान सांसद मिथिलेश कुमार ने कहा कि नगर विकास मंत्री के विधानसभा क्षेत्र की नगरपालिका में मिली जीत से जाहिर हो गया है कि सरकार की नीतियों और सत्ता में बैठे लोगों को जनता अब नकारने के मूड में आ गई है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत शहर समेत कांट और तिलहर में सपा उम्मीदवारों की जीत ने विधानसभा चुनाव में मिली पराजय का बदला ले लिया है और अब उन सभी क्षेत्रों में जनाधार बढ़ाने की जरूरत है, जहां कुछ कारणों के चलते असफलता का सामना करना पड़ा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि जनता ने एक बार फिर उनकी सेवाओं का बदला चुकाकर उन्हें अपने अहसान से दबा दिया है। उन्होंने कहा कि शहर सीट पर जीत का अंतर भले ही कम हुआ हो, उनके प्रति शहर के लोगों का प्यार कम नहीं हुआ और बिना किसी भेदभाव के आने वाले वक्त में भी विकास कार्य कराए जाएंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुछ स्थानों पर विरोधियों द्वारा जातीय समीकरण बनाकर मतदाताओं को भ्रमित किए जाने और प्रत्याशियों की व्यक्तिगत कमजोरियों के चलते सफलता नहीं मिली, लेकिन कामयाबियों पर इतराने अथवा असफलताओं पर अफसोस करने के बजाय कार्यकर्ता सारा वक्त जनाधार मजबूत बनाने में खपाएं तो भविष्य सुनहरा साबित होगा। बैठक में हफीज अहमद अंसारी, डॉ. जफर, जितेंद्र यादव, संजीव यादव, सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला सचिव अफसर अली, मुन्ने शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें