फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में शशांक और श्रेया अव्वल

विज्ञापन
sports - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उधरनपुर (शाहजहांपुर)। शाहाबाद स्थित नालंदा शिक्षण संस्थान में शनिवार को तीन दिवसीय खेलों का सीजेएम संजय मिश्रा ने बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस मौके पर खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। सीजेएम ने विभिन्न टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता में सतपुडा हाउस ने विंध्याचल हाउस को 2-1 से हराया। क्रिकेट प्रतियोगिता में सतपुड़ा हाउस ने विंध्याहाउस को छह विकेट से हराया। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शशांक राजपूत, रवि सिंह और उत्कर्ष क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में श्रेया त्रिवेदी, आराधना राजपूत क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रही। संस्थान के चेयरमैन डॉ. सोम शेखर दीक्षित ने सीजेएम का स्वागत करते हुए उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया। उन्होंने विद्यालय की प्रगति संबंधी रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया। आयोजन में पुलिस उपाधीक्षक एसएन सिंह, उत्तम डॉ. शोभा दीक्षित, प्रधानाचार्य एमएच नकवी, डॉ. सुरेश मिश्रा, डॉ. अखिलेश, चंद्रशेखर दीक्षित, जितेंद्र गुप्ता, प्रदीप सहित छात्र और अभिभावक मौजूद रहे। आगामी 14 नवंबर को खेलों का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यअतिथि ने कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है। खेलों से तन मन स्वस्थ रहता है और प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहती है। शिक्षक अपने दायित्वों का सही निर्वाह करे। बच्चों को अच्छे नागरिक बनने की प्रेरणा दी। संस्थान के चेयरमैन डॉ. सोम शेखर दीक्षित ने बताया कि सूबे के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना रविवार को अपराह्न तीन बजे खेलकूद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। प्रतियोगिताएं सुबह 11 से शाम 4 बजे तक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें