शाहजहांपुर। देवी प्रसाद इंटर कॉलेज और श्री दैवी संपद इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने पौध रोपित कर पर्यावरण संतुलन का संकल्प लिया।
दैवी संपद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. अमीर सिंह और मेजर अनिल मालवीय के साथ एनसीसी कैडेट्स ने कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए रोपित की गई पौध की देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। पौध रोपित करने वालों में शोभित कुमार, ज्ञानी, आलोक कुमार, पवन यादव, रफी, राहुल कुमार, सोनू, प्रेम गंगवार, कमलेश कुमार, शरद कुमार सिंह, विक्रांत सिंह आदि कैडेट्स शामिल रहे।
इधर, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य ललित मोहन और कैप्टन राम कुमार के साथ एनसीसी कैडेट्स ने कॉलेज फील्ड में पौध रोपित की। प्रधानाचार्य ने पेड़-पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला और कैडेट्स ने पौध को नियमित पानी देने तथा उनकी देेेखभाल करने के लिए प्रेरित किया।