शाहजहांपुर। एक ओंकार स्कालर्स डिग्री कॉलेज शाहबाजनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का विशेष शिविर रविवार को लगाया गया।
शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. बलविंदर सिंह ने किया। इसके बाद कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. अजीत सिंह ने शिविरार्थी छात्र-छात्राओं को जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने और समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व स्वयंसेवियों ने टोलियां बनाकर क्षेत्रीय लोगों को मतदान और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। शिविर में कॉलेज प्रबंधक सुरेंद्र सिंह, डॉ. राजेश अग्निहोत्री, राममूर्ति वर्मा, धर्मवीर यादव, नरेंद्र सिंह यादव, सतीश चंद्र, वीरेंद्र पाल यादव आदि मौजूद रहे। ब्यूरो