फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी पति गिरफ्तार, बदचलनी के शक में की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शक में की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
विज्ञापन

जलालाबाद (शाहजहांपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गांव तिकोला में तीन दिन पहले हुई महिला की हत्या का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मीडिया के सामने घटना के खुलासे की जानकारी दी। एएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शक में उसने पत्नी को बिजली की केबल से गला घोंटकर मार डाला। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर केबल का शेष टुकड़ा भी बरामद कर लिया। पकडे़ गए आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि मृतका सीता के पति मनोज को शुक्रवार रात खंडहर रोड स्थित पुलिया से गिरफ्तार करने के बाद जब उससे घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात स्वीकर करते हुए पूरा घटनाक्रम बता दिया। बताया कि 29 जनवरी की रात जब वह खेत से लौटा तब उसकी पत्नी सीता घर के बाहर लगे नल के पास गांव के उस युवक से बात कर रही थी जिससे बात करने के लिए उसने मना किया था। बस इसी बात को लेकर उसने गुस्से में आकर नल के पास पड़े बिजली केबिल के दो टुकड़ो में से एक को उठाया और पत्नी की गर्दन में लपेटकर पास में ही स्थित बहगुल नदी के पास ले गया और वहां उसने उसी तार से पत्नी की गर्दन कस दी। इससे कुछ ही देर में उसकी मौत ही गई। इसके बाद वह घर आ गया। बता दें कि 30 जनवरी की सुबह सीता की लाश बहगुल नदी किनारे मिली थी। इस मामले में मृतका के भाई हरदोई के गांव पांडेपुर निवासी प्रमोद ने अपने बहनोई मनोज व भांजे पवन पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस केस के विवेचक कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान इस हत्याकांड में पवन की कोई भूमिका नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें