फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में सही पाया गया मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में फर्जीवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जांच में सही पाया गया मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में फर्जीवाड़ा

पुवायां (शाहजहांपुर)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेने के लिए शादीशुदा लोगों के शादी करने की अमर उजाला की खबर पर रविवार को सही की मोहर लग गई। प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में गांवों में पहुंची टीम ने फर्जीवाड़ा पकड़ लिया है। सीडीओ ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि जांच टीम मुरादपुर और सिहुरा खुर्द कलां गांव नहीं पहुंच सकी।
गौरतलब है कि दस दिसंबर को जिला मुख्यालय स्थित ओसीएफ रामलीला मैदान पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। शादी के लिए 175 आवेदन प्राप्त हुए थे, लेकिन मौके पर पहुंचे 145 जोड़ों की शादी कराई गई थी। कुछ शादीशुदा जोड़ों ने योजना का लाभ उठाने के लिए फिर से शादी कर फर्जीवाड़ा कर लाभ उठा लिया। इस मामले में अभी तक खुटार ब्लॉक के जोड़ों के नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला में 19 दिसंबर को इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद डीएम ने मामले की जांच सीडीओ प्रेरणा शर्मा को सौंप दी थी। उधर 20 दिसंबर को एसडीएम सत्यप्रिय सिंह ने मामले में खुटार के खंड विकास अधिकारी को तीन दिन में जांच कर कार्रवाई करने और स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए थे। रविवार होने के बाद भी शाहजहांपुर से प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी हरीश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गांव टाह खुर्द कलां और लाह वीरान पहुंची और जांच की। यहां बयान दर्ज करने के बाद टीम ब्लॉक पहुंची और ब्लॉक से वापस लौट गई।
जांच टीम गांव सिहुरा खुर्द कलां और मुरादपुर नहीं पहुंची। दोनों गांवों की शादियों से संबंधित पत्रावली देखकर खानापूरी कर दी गई। बताया गया कि समय की कमी के कारण टीम दोनों गांवों में नहीं पहुंच पाई। उधर एसडीएम ने भी बीडीओ को तीन दिन में जांच कर कार्रवाई और स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए थे, इस मामले में अभी तक जांच ही शुरू नहीं हो सकी है।
00
प्रायोजित लोग भी पहुंचे देने बयान
पुवायां। शादी घोटाले में शामिल कुछ कर्मचारी अपने बचाव को हर हथकंडा अपना रहे हैं। जांच टीम के सामने कुछ ऐसे लोगों को बयानों के लिए पेश किया गया जिन्होंने कर्मचारियों के पक्ष में बयान देने में कोई कसर बाकी नहीं रखी।
जांच टीम के सामने कुछ लोगों ने शादियों को पूरी तरह से सही ठहराया, लेकिन कुछ ऐसे लोग भी सामने आए, जिन्होंने हकीकत बयान की और बताया कि गांव टाह की जिस युवती ने दस दिसंबर को शादी की है, वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। पहले हो चुकी शादियों के फिर से होने के मामले में फंसने के डर से युवतियों के गौने का दिखावा कर ससुराल भेजा जा रहा है। टाह की युवती और उसका पति टीम को नहीं मिल सके। दोनों घर से गायब हैं।
00
जिला समाज कल्याण अधिकारी को जांच के लिए भेजा गया था। दो शादियां ऐसी पाई गई है जो फर्जीवाड़ा कर की गई हैं। अभी पूरी रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रेरणा शर्मा, सीडीओ शाहजहांपुर
00
सीडीओ के निर्देशानुसार जांच की है। जांच रिपोर्ट सीडीओ को सौंपी जाएगी। गांव टाह खुर्द कलां आदि में लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। जांच रिपोर्ट के बारे में जानकारी उच्च अधिकारी ही दे सकते हैं।
विज्ञापन

हरीश श्रीवास्तव, प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी शाहजहांपुर
00
जिले से जांच टीम आई थी। उन्हें मोबाइल पर सूचना दी गई। वही जांच टीम का सहयोग करने पहुंचे थे। टीम मुरादपुर और सिहुरा नहीं गई। दोनों गांवों के अभिलेख, आधार कार्ड आदि मैंने टीम को उपलब्ध करा दिए हैं। गांव टाह और लाह वीरान में जांच की गई। टीम में शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों की जानकारी मुझे नहीं है।
अश्वनी कुमार सचान, एडीओ कोऑपरेटिव खुटार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें