फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोबा वृद्धाश्रम के दो कमरे डीएम ने कराए सील

विज्ञापन
विज्ञापन
विनोबा वृद्धाश्रम के दो कमरे सील
विज्ञापन


शाहजहांपुर। डीएम अमृत त्रिपाठी ने शनिवार को बरतारा स्थित विनोबा वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण करने पर तमाम गड़बड़ियां पाईं। उन्होंने वहां के दो कमरे सील करा दिए और आश्रम में बनी सीढ़ी पर ग्रिल लगाए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने वृद्धजनों को सर्दी से बचाव को कंबल बांटे।
विज्ञापन

डीएम त्रिपाठी ने मौके पर 27 वृद्धजनों को भोजन करते पाया, जबकि वहां सत्यापन के दौरान 150 वृद्धजनों का रजिस्ट्रेशन पाया गया। आगंतुक पंजिका भी मौके पर नहीं मिली। पूछे जाने पर प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी हरीश कुमार से नाराजगी व्यक्त की और आवश्यकता नहीं होने के बावजूद खुले पाए गए दो कमरे जांच को सील कराने के निर्देश दिए। डीएम ने चेताया कि ग्रिल नहीं लगाने पर सीढ़ी से कोई दुर्घटना हुई तो संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने बाल विकास परियोजना की डीपीओ ज्योति शाक्य को वृद्धाश्रम की समय-समय पर निगरानी करने और वहां की व्यवस्थाओं के लिए वर्तमान कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्टेड कर किसी अन्य संस्था का निविदा से चयन कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. आरपी रावत,एसडीएम सदर रामजी मिश्रा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें