फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगितयों ने किड्स मॉडलिंग, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता दिखाए जलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड........
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने मॉडलिंग, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में दिखाए जलवे
शाहजहांपुर युवा महोत्सव के दूसरे सत्र में म्यूजिक नाइट का आयोजन
फोटो- 7 से 11
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। क्रिएटिव आर्ट ग्रुप की ओर से गांधी भवन में आयोजित पांच दिवसीय शाहजहांपुर युवा महोत्सव में बुधवार को तीसरे दिन किड्स मॉडलिंग, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतियोगियों ने रैंप पर जलवे दिखाए। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। शाम को दूसरे सत्र में म्यूजिक नाइट का आयोजन किया गया। संचालन नरेंद्र सक्सेना ने किया। किड्स मॉडलिंग में प्रमुख रूप से सौम्या, नवा खान, सुमैला, हीवा, जरामिया, जहरा, आरिफ, आदित्य, रायन, कशिश, हमादा, अनीक ने दमदार प्रदर्शन किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मदिया खान ने रानी लक्ष्मीबाई की ड्रेस में खूब तालियां बटोरीं। इस दौरान लीड कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने स्वच्छ भारत अभियान पर नाटक प्रस्तुत कर स्वच्छता का संदेश दिया। संजना मिश्रा, पंकज भार्गव, विक्रांत सक्सेना, इरफान खान निर्णायक की भूमिका में रहे।
विज्ञापन

शाम को दूसरे सत्र में म्यूजिक स्टार नाइट का आयोजन किया गया। इसकी शुरूआत मोहम्मद अजीत ने फिल्मी गीतों के साथ की। कुमार राजन, मोइन सिद्दीकी, अनुराग और एसबीआई टाउन हाल शाखा प्रबंधक राकेश शर्मा ने भी म्यूजिक नाइट में प्रस्तुतियां दीं। श्रेया सिंह ने अपने गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। म्यूजिक नाइट का शुभारंभ भाजपा नेता नवनीत पाठक, हरिशरण वाजपेयी, एसपी सिंह ने किया। कार्यक्रम में अनूप कुमार, हर्ष कुमार, राहुल मिश्रा, इरफान खान, कपिल अग्रवाल, गौरव मेहरोत्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें