फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारी उदारता को कमजोरी न समझा जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
हमारी उदारता को कमजोरी न समझा जाए
विज्ञापन

संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष के समापन पर सरकार्यवाह भैया जी की हुंकार
कहा: समन्वय से ही लाई जा सकती है विश्व में शांति
फोटो- 14 से 20 तक
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
मुमुक्षु आश्रम में चल रहे आरएसएस के संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों ने ग्रुप में विभाजित होकर शारीरिक क्रियाओं का प्रदर्शन किया। मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे संघ के सरकार्यवाह सुरेश जोशी (भैया जी) ने राष्ट्रीयता का संदेश देते हुए जातिवाद में बंटने के बजाय हिंदुत्व के रूप में एक होने का आह्वान किया।
एसएस कॉलेज के खेल मैदान पर हुए समापन समारोह में सरकार्यवाह ने कहा कि हिंदु शब्द स्वाभिमान का प्रतीक है, इसलिए इस पर प्रत्येक भारतवासी को गर्व करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत ने तमाम आक्रमण झेले और असंख्य लोग इन आक्रमणों में जान से हाथ धो बैठे, लेकिन हिंदू फिर भी जीवित रहा, इसका साफ आशय है कि ईश्वर को कुछ और ही मंजूर है। देश को मजबूत बनाने के लिए जाति-धर्म में बंटने के बजाय हिंदुत्व की विराटता का स्वीकार करना होगा, तभी हमारा देश मजबूत हो सकता है। उन्होंने कहा कि समन्वय के मार्ग पर चल कर ही विश्व में शांति लाई जा सकती है। देशवासियों को श्रेष्ठता साबित करने की जरूरत नहीं है, यह पूरा विश्व स्वीकार कर रहा है। इसीलिए हम विश्व गुरू बनने के हकदार हैं। भैया जी ने कहा कि हमारी सहिष्णुता और उदारता को कमजोरी न समझा जाए।
विज्ञापन

इससे पूर्व वर्ग कार्यवाह राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की। सर्व व्यवस्था प्रमुख रवि मिश्रा ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समापन पर मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कृष्णाराज, विधायक रोशनलाल वर्मा, चेतराम, मानवेंद्र सिंह और वीर विक्रम सिंह, जिला संघ चालक कमलेश कुमार, वर्ग सर्वाधिकारी वीरेंद्र गर्ग, क्षेत्र प्रचारक प्रमुख जगदीश, क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण चंद्र, दिनेश लवानिया आदि मौजूद रहे।
0000
युद्ध कला के विशेष प्रदर्शन ने किया रोमांचित
शाहजहांपुर। संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षण शिविर के समान पर प्रशिक्षणार्थियों ने मैदान में युद्ध कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने जय शिवाजी, जय भवानी का घोष करते हुए युद्ध कला के साथ दंड कला, योग-आसन, नियुद्ध के अंतर्गत जूडो-कराटे, बैंड प्रदर्शन, दंड योग, पीटी, पैतरेबाजी, आपदा से निपटने के लिए तैयारियों का विशेष रूप से प्रदर्शन किया। इससे पूर्व समापन समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण से हुआ। प्रार्थना के बाद मान वंदना हुई। इसी क्रम में शिविरार्थियों ने बैंड की धुन पर ध्वज परिक्रमा की।
विज्ञापन

00
ग्रामीणों और मुस्लिमों ने भी दर्ज कराई उपस्थिति
शाहजहांपुर। संघ शिक्षा वर्ग के समापन पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष भी पहुंचे। आरएसएस के विशेष आमंत्रण पर जहां खास वर्ग के लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई, वहीं सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों की उपस्थिति भी चर्चा का विषय रही। खासतौर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने भी आरएसएस की गतिविधियों को देखा। इस दौरान शरबत वितरण भी किया गया। विशिष्ट लोगों में वरिष्ठ अधिवक्ता राजाराम मिश्र, डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा, बलवीर सिंह, रजनीश दीक्षित लखीमू, छावनी परिषद उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित, अरुण खंडेलवाल, प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र, डॉ. आलोक सिंह, एसपी डबराल, चंद्रभान त्रिपाठी, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे। समारोह की व्यवस्था में क्षेत्र प्रचारक जगदीश, आलोक, विभाग प्रचारक कीर्ति कुमार, धर्मेंद्र, विश्वजीत, अभिनव तिवारी आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें