फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंट रेट से अधिक मूल्य लेने के आरोप पर भड़के बुकसेलर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 04 में।
विज्ञापन



अधिक मूल्य लेने के आरोप पर दुकानदारों ने जताई नाराजगी

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
शिक्षा सत्र शुरू होने के साथ फीस की मनमानी वसूली को लेेकर अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन के दौरान कुछ लोगाें द्वारा कोर्स की किताबें छपी कीमत से अधिक मूल्य पर बेंचे जाने के आरोप से शहर के दुकानदार बेहद आहत हैं। इस संबंध में पुस्तक विक्रेताआें का शिष्टमंडल बृहस्पतिवार को एडीएम प्रशासन जितेंद्र कुमार शर्मा से मिला और उन्हें डीएम के नाम ज्ञापन देकर कहा कि किताब विक्रेता से कमीशन की मांग पूरी नहीं होने पर यह आरोप लगाया जा रहा है। पुस्तक विक्रेताओं नेे दुष्प्रचार करने वालों के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि अभिभावकों और बच्चाें को किताबाें समेत अन्य स्टेशनरी बिक्री करने के साथ उन्हें ली जा रही धनराशि की रसीद भी दी जाती है। यदि कोई व्यापारी अनैतिक कार्य करता है तो व्यापार मंडल प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग को तैयार है। इस मौके पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट के नगर अध्यक्ष सचिन बाथम, सुरेंद्र सिंह सेठ, अमित शर्मा, महेंद्र चावला, अशोक गुप्ता, सतीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें