फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोया मंडी में खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों का खोवा मंडी में छापा
विज्ञापन

विक्रेताओं में मची भगदड़, तीन नमूने जांच को सील
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
होली के नजदीक आने के साथ ही मिठाइयों समेत अन्य पकवानों के लिए मावा की मांग बढ़ने के साथ उसमें मिलावट का धंधा तेज पकड़ने की आशंका बढ़ गई है। इस बात को ध्यान में रखकर शुक्रवार दोपहर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने अभिहीत अधिकारी डीपी सिंह के नेतृत्व में केरूगंज की खोवा मंडी पर छापामारी की तो वहां बैठे विक्रेताओं में भगदड़ मच गई। वे मावा से भरी डलिया लेकर इधर-उधर भाग खड़े हुए। इस बीच अधिकारियों ने मौजूद मिले विक्रेेताओं से मावा के तीन नमूने लेकर उन्हें जांच को सील कर दिया।
अभिहीत अधिकारी ने अधीनस्थों के साथ पहले चौक कोतवाली पुलिस से संपर्क साधा। वहां से पुलिस साथ लेकर दिन में करीब साढ़े 11 बजे रंगमहला और घूरन तलैया होकर खोवा मंडी पहुंचे। उस वक्त मंडी में मावा का सौदा करने आए शहर के हलवाइयों समेत अन्य खरीदारों की खासी भीड़ लगी थी। अधिकारियों ने मावा की गुणवत्ता परखनी शुरू की तो विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई विक्रेता मावा से भरी डलिया लेकर केरूगंज और सब्जी मंडी वाली गली की ओर भाग खड़े हुए। हालांकि, इस बीच अधिकारियों ने कुछ विक्रेताओं की घेराबंदी कर उन्हें रोक लिया। इस दौरान टीम में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारी युगुल किशोर, जयपाल सिंह, शंभू दयाल और रामजी शुक्ला ने जलालाबाद नगर के मोहल्ला बगिया निवासी नन्हें पुत्र रघुवीर, इसी क्षेत्र के गांव टापर निवासी नन्हें पुत्र दूल्हा मियां और बरेली जिले के फतेहगंज पूर्वी थानांतर्गत गांव कादरगंज निवासी प्रताप सिंह से मावा के नमूने लेकर सील किए। अभिहीत अधिकारी के अनुसार राजकीय जनविश्लेेषक प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर ही संबंधितों के खिलाफ मुकदमे लिखेे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें