फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने गन्ना जलाकर किया प्रदर्शन

Sun, 29 Oct 2017 12:22 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
राजनी‌त‌ि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सरकार ने गन्ना के समर्थन मूल्य में महज 10 रुपये की बढ़ोत्तरी करके किसानों को खुश करने के बजाय उनका गुस्सा भड़का दिया है। समर्थन मूल्य में अपेक्षित बढ़ोत्तरी नहीं किए जाने के विरोध में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर गन्ना जलाकर विरोध जताया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर अजीत गुट के कार्यकर्ताओं ने यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर किसानों के साथ पंचायत करने के बाद कलक्ट्रेट गेट पर नारेबाजी करके गन्ना आग के हवाले कर दिया। इससे पहले पंचायत में जिला महासचिव राम प्रताप वर्मा ने कहा कि समर्थन मूल्य में 10 रुपये बढ़ाकर सरकार ने किसानों के जले पर नमक छिड़कने का काम किया है। यह एक तरह से किसानों के साथ मजाक है। उन्होंने कहा कि फसल के लागत मूल्य से समर्थन मूल्य अधिक होना चाहिए, लेकिन मोदी और योगी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करके उनका मजाक बना रही हैं। ददरौल ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार ने धान की सरकारी खरीद में सुधार किए जाने की मांग की। बाद में इन्हीं मांगों को लेकर यूनियन के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव को डीएम के नाम ज्ञापन दिया। पंचायत और प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष छुट्टन अंसारी, रामसेवक वर्मा, राकेश कनौजिया आदि शामिल रहे।
उधर, पुवायां में मोहम्मदी रोड स्थित भाकियू कार्यालय पर आयोजित किसानों की बैठक में तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने कहा कि राज्य सरकार का गन्ना मूल्य में 10 रुपये बढ़ाना किसानों के साथ घोर अन्याय है। लागत को देखते हुए गन्ने का मूल्य प्रति क्विंटल साढ़े चार सौ रुपये किया जाना चाहिए। किसानों ने कहा कि राज्य सरकार किसान विरोधी कार्य कर रही है। इसके बाद तमाम किसानों ने राजीव चौक पर आकर गन्ने को जलाकर विरोध जताया। इस मौके पर जरनैल सिंह, श्रीकृष्ण जाटव, मनोज कुमार यादव, दाताराम, सत्यवान अवस्थी, जगदीश, प्रभूदयाल, जगपाल, शिवसरन सहित तमाम किसान मौजूद रहे। इधर, बंडा में भाकियू के जिला उपाध्यक्ष मंदीप सिंह के नेतृत्व में किसानों ने मुख्य चौराहे पर गन्ना जलाकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि राज्य सरकार चीनी मिल मालिकों के हित में काम कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों ने कहा कि तमाम वस्तुओं के रेट आसमान छू रहे हैं, लेकिन अनाज, गन्ना आदि का मूल्य नहीं बढ़ रहा है, इससे किसान परेशान है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मंदीप सिंह, लक्ष्मण वर्मा, राजेश कुमार दिनकर, विमलेश, राम रतन, गुरविंदर सिंह, अरुण कुमार, महेंद्र सिंह, हरभजन सिंह, मुरारीलाल, हरिओम, कमलेश, हरिप्रसाद, भगवानदास, अनोखेलाल, गुरदीप सिंह सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें