फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स के ट्रांसफर की खबर पर भड़के समर्थक

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही (शाहजहांपुर)। स्टाफ नर्स पल्लवी के स्थानांतरण किए जाने के आश्वासन पर भाकिमयू का आमरण अनशन समाप्त हो गया। पुलिस के पहुंचने पर स्टाफ नर्स के पक्षकारों व भाकिमयू कार्यकर्ताओं के बीच झगड़ा टल गया।
विज्ञापन

बता दें कि भृष्टाचार के आरोप में स्टाफ नर्स पल्लवी के स्थानांतरण किए जाने की मांग को लेकर निगोही चिकित्सालय पर भाकिमयू राष्ट्रवादी गुट के कार्यकर्ताओं का अनशन10 सितंबर से चल रहा था। शनिवार को सीएमओ के निर्देश पर जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ.आरएस वर्मा निगोही चिकित्सालय पहुंचे और आमरण अनशन पर बैठे देवेंद्रपाल सिंह से बात की। उन्होंने कहा स्टाफ नर्स पल्लवी का ट्रांसफर निगोही से ददरौल क्षेत्र के गांव चांदापुर प्राथमिक चिकित्सालय कर दिया गया है। इस आश्वासन पर डॉ. आरएस वर्मा ने आमरण अनशन पर बैठे देवेंद्रपाल,लक्ष्मण प्रसाद, प्रभादेवी को पेप्सी पिला कर अनशन समाप्त करा दिया। स्टाफ नर्स के स्थानांतरण की बात सुन कर पल्लवी के समर्थक खौल गए और वह भाकिमयू कार्यकर्ताओं को गालीगलौज कर मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस के आने की सूचना पर नर्स के समर्थक फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें