फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ गिरने से स्टेट हाईवे जाम, यात्री फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर। दिल्ली-पलिया स्टेट हाईवे पर मंगलवार सुबह सिंधौली क्षेत्र में कंधऊ गांव के पास अचानक एक पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे हाईवे पर जाम लग गया। नतीजतन करीब आधा घंटे तक यात्री उसमें फंसे रहे। ग्रामीणों ने पेड़ की डालें काटकर रास्ता साफ किया। इसके बाद आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन

स्टेट हाईवे के किनारे पश्चिम दिशा में लगा पेड़ मंगलवार सुबह लगभग 9.30 बजे अचानक जड़ से टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे रोड जाम हो गया। दोनों ओर भारी चौपहिया वाहनों की भीड़ लग गई। छोटे चौपहिया वाहन चालक ने रोड किनारे खेतों से रास्ता तलाश लिया और वहीं से वाहनों को निकालना शुरू कर दिया। दोपहिया वाहन भी इसी रास्ते से निकलने लगे, लेकिन बड़े वाहन रोडवेज बसें, ट्रक और डीसीएम जाम में फंस गए। कुछ ही देर में दोनों ओर आधा-आधा किलोमीटर दूर तक वाहनों की लाइनें लग गईं। जाम में फंसे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रतिदिन चलने वाले नौकरी-पेशा यात्रियों को दस बजे तक ऑफिस पहुंचना था, लेकिन वे लोग बीच में ही फंस गए। वाहनों की लंबी लाइन देखकर कर ग्रामीणों ने कुल्हाड़ी से पेड़ की डालों को काटना शुरू किया। लगभग आधा घंटे बाद रास्ता साफ हो पाया। इसके बाद भी पहले एक तरफ के वाहन निकाले गए, फिर दूसरी तरफ के वाहन निकाले जा सके।।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें