फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती किनारे बेल के पौध लगाने को बनी समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। गोमती को साफ सुथरा करने और धारा को अविरल बनाने के लिए तमाम लोग सामने आए हैं। इसके चलते प्रकृति प्रेमियों ने गांव बेला के शिव मंदिर और गांव बिलसड़ी बुजुर्ग में बेल के पौैधों का रोपण किया।
विज्ञापन

गोमती को साफ करने और धारा को अविरल बनाने के मकसद से इलाके के कई प्रधान और पूर्व प्रधानों के साथ समाजसेवियों ने गोमती को पुनर्जीवित करने के लिए समिति गठित की है।
गांव बिलसड़ी में पूर्व प्रधान संजय त्रिपाठी और गांव जेंबा के महेश्वर सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार शाम हुई बैठक में तय किया गया कि गोमती की धारा को अविरल और निर्मल बनाने के लिए टीम बनाकर प्रयास किए जाएंगे। जल्द ही शाहजहांपुर की सीमा पर पीलीभीत जिले में स्थित इकोत्तरनाथ स्थान से बेल के पौध लगाने का काम शुरू होगा। शाहजहांपुर जिले में गोमती तट स्थित सभी मंदिरों पर बेल के पौध रोपे जाएंगे। बैठक में संजय त्रिपाठी ने कहा कि वह उपलब्ध संसाधनों से गोमती को निर्मल बनाने की कोशिश करेंगे। इसके बाद तमाम लोगों ने गांव बेला के शिव मंदिर और गांव बिलसड़ी बुजुर्ग में बेल के पौैध रोपे। बैठक में डॉ. शिवप्रताप सिंह, मोनू मिश्रा, अजय त्रिपाठी, सरोज तिवारी, विजयपाल अवस्थी, वेदप्रकाश मिश्रा, विश्वकांत त्रिपाठी, गांव फत्तेपुर के प्रधान आदित्य त्रिवेदी, रामसरन, बिलसड़ी के पूर्व प्रधान रामकुमार, सुभाषचंद्र, रमादत्त अवस्थी, सदाशिव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कविता से जगाएंगे जन चेतना
गांव धारा निवासी कवि प्रदीप बैरागी तमाम कवियों के साथ मंदिरों पर कवि सम्मेलन कर लोगों को गोमती को साफ रखने, पौध लगाने, नदी भूमि से कब्जा हटाए जाने, जलीय जंतुओं की रक्षा करने के लिए जन जागरण करेंगे। बताया कि इसके लिए कई कवियों ने उन्हें सहयोग का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें