फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों के विकास की बनेगी कार्य योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 14वें वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग और अन्य मदों से प्राप्त धनराशि से ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने के लिए जल्द कार्ययोजना बनाई जाएगी। डीएम नरेंद्र सिंह ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में पंचायत और विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके उन्हेें ग्राम पंचायतों में प्रस्तावित कार्यों को समाहित करते हुए एक सप्ताह के अंदर वर्क प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने बैठक में मौजूद खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों की 14वें वित्त आयोग और राज्य वित्त आयोग की कार्य योजनाएं एक सप्ताह के अंदर क्रिया साफ्टवेयर की वेबसाइट पर अपलोड कर उसका प्रिंटआउट उपलब्ध कराएं। बीडीओ को यह भी निर्देश दिया कि 15-15 गांवों में रीबोर योग्य हैंडपंपों के लिए आवश्यक धनराशि जल निगम के अधिशासी अभियंता को स्थानांतरित कराएं।
खुले में शौचमुक्त अर्थात ओडीएफ श्रेणी में घोषित गांवों और शौचालयों के निर्माण प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी/जिला विकास अधिकारी उग्रसेन यादव को निर्देश दिया कि शौचालय निर्माण पूरा होने पर ओडीएफ होने वाले और अन्य अवशेष गांवों की सूची उपलब्ध कराएं। इसी मौके पर डीएम ने सात जुुलाई कोे मदनापुर ब्लॉक के गांव सिकंदरपुर कलां में रात्रि विश्राम और चौपाल आयोजित करने की व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी 25 से 29 जून तक क्षेत्र भ्रमण करके विभागीय योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित कराएं क्योंकि 30 जून को सीडीओ योजनाओं की प्रगति समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

राज्य पोषण मिशन की प्रगति जांचते हुए डीएम ने बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयाश्री को निर्देश दिया कि उनके गोद लिए गांव चौढ़ेरा में आंगनबाड़ी केेंद्रों पर कोई कमियां नहीं मिलनी चाहिए। प्रयास यह भी हो कि चौढ़ेरा में कोई बच्चा अति कुपोषित श्रेणी में नहीं रहे। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक अजय प्रकाश को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला समूहों के लिए 16 जून को गांधी भवन में कार्य शाला और प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ टीके शिबु भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें