फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: कई शिक्षण संस्थाओं का रिजल्ट रहा शानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा में जिले के कई स्कूलों का परीक्षाफल शानदार रहा। छात्र-छात्राओं ने टॉप-10 सूची में भले ही नाम दर्ज न कराया पाया हो, लेकिन उनका प्रतिशत भी कम नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन

डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. राखी मिश्रा ने बताया कि हाईस्कूल में 124 छात्राएं शामिल हुई थीं, जिसमें 113 प्रथम श्रेणी और 10 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं। कॉलेज का परीक्षाफल 99.19 प्रतिशत रहा। अमीषा सक्सेना ने 89.5 प्रतिशत, प्राची वार्ष्णेय ने 87.83 प्रतिशत, अनवी सक्सेना ने 87.6 प्रतिशत, कीर्ति सैनी ने 85 प्रतिशत, अदिति परमार ने 84.45 प्रतिशत, अंशिका रस्तोगी ने 81.1 प्रतिशत, आकांक्षा श्रीवास्तव ने 81.1 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट में 132 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई, जिसमें 102 प्रथम श्रेणी में और 29 छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी में सफलता अर्जित की। कॉलेज का कुल परीक्षाफल 99.19 प्रतिशत रहा। अपर्णा त्रिवेदी ने 92.20 प्रतिशत, रुचि सक्सेनाने 88.4 प्रतिशत, मुस्कान मिश्रा ने 87.4 प्रतिशत, हिना परवीन ने 86 प्रतिशत, फमन जोहा ने 85.8 प्रतिशत, मुमताज ने 85.6 प्रतिशत, आयुषी सक्सेना ने 84.6 प्रतिशत, शैफाली वर्मा ने 84.6 प्रतिशत, सलोनी सक्सेना ने 83.8 प्रतिशत, गौरी भदौरिया ने 83 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज का नाम रोशन किया।
श्री मंगलसेन भारतीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र ने बताया कि उनके कॉलेज में हाईस्कूल के 97 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें 67 उत्तीर्ण घोषित किए गए। कुल परीक्षाफल 69.07 प्रतिशत रहा। जबकि इंटर में 56 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें 40 उत्तीर्ण घोषित किए गए, कुल परीक्षाफल 71.42 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में सचिन राठौर ने 79.33 प्रतिशत और इंटर में मो. अफ्फान ने 82.8 प्रतिशत अंक अर्जित किए।
विज्ञापन

संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश अवस्थी ने बताया कि उनके कॉलेज में हाईस्कूल के विकास मिश्रा ने 89 प्रतिशत, आनंद प्रताप सिंह ने 87.3 प्रतिशत, अर्चित राय ने 86.8 प्रतिशत, रितिक मिश्रा ने 85.3 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। इसी तरह इंटर में अर्पित कुमार ने 88.4 प्रतिशत, प्रिंस भारती नसे 88.4 प्रतिशत, शिवम मिश्रा ने 88.2 प्रतिशत, अमन कटियार ने 85.2 प्रतिशत, आदित्य वर्मा ने 84.8 प्रतिशत, जितिन शुक्ला ने 83.8 प्रतिशत और आशीष कुमार ने 83.6 प्रतिशत अंक पाए हैं।
रॉय विशुन दयाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि इनके कॉलेज में हाईस्कूल में 96 प्रतिशत और इंटर में 97 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। हाईस्कूल में उपासना ने 75.33 प्रतिशत, कौशिकी शुक्ला ने 72.5 प्रतिशत, अमन सक्सेना ने 70.5 प्रतिशत, दिव्या केवट ने 69.33 प्रतिशत, देवांश मिश्रा ने 68.5 प्रतिशत, गौरव वर्मा ने 68.16 प्रतिशत और दुर्गा ने 66.83 प्रतिशत अंक तथा इंटर में सरनजीत कौर ने 76.47 प्रतिशत, रूमा देवी ने 73.27 प्रतिशत, मनु देवी ने 71.8 प्रतिशत, रुचि देवी ने 71 प्रतिशत, सोनी देवी ने 69 प्रतिशत, श्रीदेवी ने 68.2 प्रतिशत, मान्या गुप्ता ने 68.2 प्रतिशत, सरिता देवी ने 67.6 प्रतिशत और किरन देवी ने 67.4 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं।
आकांक्षा हाईस्कूल की प्रधानाचार्य स्मिता सक्सेना ने बताया कि उनके कॉलेज 55 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे, जो सभी उत्तीर्ण हुए। विद्यालय के शत-प्रतिशत रिजल्ट में आकाश वार्ष्णेय ने 88.33 प्रतिशत, कृपांशु मिश्रा ने 82 प्रतिशत, साक्षी ने 77.83 प्रतिशत, प्रभाकर कश्यप ने 76.33 प्रतिशत, राज श्रीवास्तव ने 75.66 प्रतिशत, संजोली गुप्ता ने 75.66 प्रतिशत, प्रिया सक्सेना ने 75.5 प्रतिशत, अक्षत मिश्रा ने 75.33 प्रतिशत, अस्मित पाल ने 75 प्रतिशत, सुरभि ने 74.66 प्रतिशत, कोमल राठौर ने 74.5 प्रतिशत, विकास गुप्ता ने 74.5 प्रतिशत और ऋषभ तिवारी ने 74.5 प्रतिशत अंक अर्जित कर कॉलेज का नाम रोशन किया।
जेडएच खान मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि उनके कॉलेज से इंटर में 98 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थीं, जिसमें 96 उत्तीर्ण घोषित की गई, 53 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में सफलता अर्जित की। इसी तरह हाईस्कूल मेमं 99 में से 96 छात्राएं उत्तीर्ण घोषित की गई। इंटर का परीक्षाफल 98 प्रतिशत और हाईस्कूल का परीक्षाफल 97 प्रतिशत रहा।
श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज नियामतपुर के प्रधानाचार्य राम कुमार यादव ने बताया कि उनके कॉलेज की छात्रा अंजू मिश्रा ने इंटर में 82.2 प्रतिशत और शादाब सिद्दीकी ने 82.4 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज का नाम रोशन किया।
तिलहर। तहसील क्षेत्र में हाईस्कूल और इंटर का परीक्षाफल शानदार रहा। रिजल्ट पाकर छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे और मिठाईं बांटकर खूब खुशियां मनाई। जेडी सिंह इंटर कॉलेज में हाईस्कूल परीक्षा में अंजली यादव ने 87.4 प्रतिशत, पल्लवी मिश्रा ने 81.5 प्रतिशत, अर्चना यादव ने 79 प्रतिशत, इंटर में सविता ने 82.5 प्रतिशत, भूमि गुप्ता ने 71.8 प्रतिशत, रूबी गंगवार ने 71 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
लटूरी लाल इंटर कॉलेज जैतीपुर में इंटर के छात्र अभिषेक गंगवार ने 85.8 प्रतिशत, भगवान परशुराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कमलापुर के हाई स्कूल के छात्र सौरभ ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मां शारदे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलहर की हाई स्कूल की पूनम प्रजापति ने 85 प्रतिशत, वैष्णवी कश्यप ने 85 प्रतिशत, किसान इंटर कॉलेज में हाई स्कूल के छात्र विपिन यादव ने 86.5 प्रतिशत, राहुल यादव ने 82.6 प्रतिशत, अंकुर यादव ने 81 प्रतिशत, इंटर में छात्र शानू कुमार ने 88.2 प्रतिशत, सत्यदेव वर्मा 88 प्रतिशत तथा उत्पल यादव 72.8 प्रतिशत अंक हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया।
सेठ राम चंद्र सिंह इंटर कॉलेज खंडसार में हाईस्कूल की छात्रा पल्लवी सिंह ने 81.3 प्रतिशत, सिमरन सिंह ने 80.3 प्रतिशत, मोहिनी यादव ने 78.6 प्रतिशत, इंटर में अंजली सिंह ने 78.2 प्रतिशत, हरजीत कौर ने 78 प्रतिशत, अंजुल कुमार ने 78.4 प्रतिशत अंक अर्जित किए। सरला देवी सरस्वती इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा शयंकी कुशवाहा ने 84.6 प्रतिशत, अंशिका कश्यप ने 83.3 प्रतिशत, सोनाली गंगवार ने 83 प्रतिशत, इंटर में प्रियांशी राठौर ने 85.2 प्रतिशत, साक्षी राठौर ने 84.6 प्रतिशत तथा प्रियंका ने 82.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें