फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फर्जी हस्ताक्षर कर समूह के खाते से निकाले 1.10 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदागंज। महिला स्वयं सहायता समूह की एक पदाधिकारी ने अध्यक्ष के फर्जी हस्ताक्षर करके समूह के खाते से 1.10 लाख रुपये निकाल लिए। इस मामले में म्युना गांव की आरती सिंह ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को बताया कि वह गांव में स्वयं सहायता समूह चलाती हैं। समूह की एक पदाधिकारी और उनके पुत्र ने रजिस्टर में सचिव के तौर पर दर्ज पर एक महिला का नाम हटाकर वहां गांव की उस महिला का नाम दर्ज कर दिया, जो एक आपराधिक मामले में इन दिनों जेल में है।
विज्ञापन

बाद में पदाधिकारी ने उनके फर्जी हस्ताक्षर करके समूह के बैंक खाते से अवैध रूप से रकम निकाल ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें