शाहजहांपुर। एआरटीओ प्रवर्तन सर्वेश सिंह व यात्री कर अधिकारी ने बुधवार को पुवायां-खुटार क्षेत्र के स्कूलों के वाहनों की जांच की। चेकिंग में नियम को दरकिनार कर दौड़ने वाले 11 वाहनाें के चालान किए गए, साथ ही पांच वाहन सीज किए गए।
एआरटीओ ने बताया कि वित्तीय वर्ष में विभिन्न स्कूलाें में संचालित 62 वाहनों के चालान व 17 वाहनों को सीज कर थानों में खड़ा कराया जा चुका है। उन्होंने वाहन स्वामियों व स्कूल प्रबंधकों को निर्देशित किया कि वे अपने विद्यालय में सभी प्रपत्र होने पर ही वाहनों को चलवाएं। संवाद
खुदागंज में 25 बाइकों का चालान
खुदागंज। पुलिस ने बुधवार को नगर के पक्का तालाब समेत कई स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हेलमेट लगाए बगैर निकले 25 बाइक चालकों का चालान किया गया। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि बुधवार को खुदागंज और फरीदपुर मार्ग पर भी संदिग्ध नजर आए वाहनों की तलाशी कराई गई और उनके कागजात जांचे गए। संवाद