खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम सामूहिक विवाह कार्यक्रम में खाद्य पदार्थों का नमूना लेते हुए। स्रो
शाहजहांपुर। ओसीएफ रामलीला मैदान पर आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शुक्रवार को 11 खाद्य पदार्थों के नमूने भरे गए। पुवायां में कुंज बिहारी मिष्ठान भंडार से मावा का एक नमूना, नारायण मिष्ठान भंडार में मिल्क केक का एक नमूना, सागर मिष्ठान भंडार से मलाई पेड़ा का एक नमूना, श्री बालाजी मिष्ठान भंडार से दूध-चीनी से निर्मित मिठाई का एक नमूना लिया गया। वहीं, टीम ने खुटार में सुमित डेयरी लालपुर से दही का एक नमूना भरा। कुल मिलाकर कुल 16 नमूने लिए गए। सभी को जांच के लिए लखनऊ लैब भेज दिया गया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल प्रताप सिंह, मनोज कुमार, सौरभ सोनी, अजीत सिंह शामिल रहे। सहायक उपायुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्रा ने कहा कि छापामारी लगातार जारी रहेगी। संवाद