फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मामूली बात पर 10वीं के छात्र ने की थी अनुराग की हत्या, शाहजहांपुर गुरुकुल कांड में सनसनीखेज खुलासा

Mon, 14 Jul 2025 12:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के गुरुकुल कांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने छात्र अनुराग यादव की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने अनुराग की हत्या की थी।  
विज्ञापन
1 of 9
हत्यारोपी रामलखन (बायें) , मृतक अनुराग का फाइल फोटो (दायें) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर के तिलहर के गुरुकुल महाविद्यालय में कक्षा छह के छात्र अनुराग की मौत का एसओजी और थाना पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। यज्ञशाला में सोने के स्थान को लेकर हुए विवाद में विद्यालय के छात्र 18 वर्षीय रामलखन ने लात-घूंसे से अनुराग को पीटा और सिर पर भी वार किए। उस पर शक न आए, इसलिए उसी ने अनुराग के सिर, नाक-कान से खून निकलने की जानकारी साथियों व गुरुजनों को दी थी।

कन्नौज जिले के थाना छिबरामऊ के रामखेड़ा गांव निवासी ब्रजेश कुमार का बेटा अनुराग यादव गुरुकुल महाविद्यालय में कक्षा छह में पढ़ता था। सात जुलाई की रात वह संदिग्ध हालात में यज्ञशाला में पड़ा मिला था। उसके कान व नाक से खून बह रहा था। ब्रेन हेमरेज होने की आशंका मानकर विद्यालय का स्टाफ राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर आया था। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

यह भी पढ़ें- गुरुकुल में छात्र की मौत: अनुराग ने फोन पर कहा था- पापा अकेले आना... कुछ बताना है, पहुंचे तो मिली लाश
विज्ञापन

2 of 9
अनुराग का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हुई थी सिर पर चोट की पुष्टि 
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर में भारी चीज से गुम चोट व हड्डी टूटी मिलने पर हत्या के बिंदु पर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने 26 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। पुलिस को तलाशी में खून से सना कपड़ा और टूटे डंडे मिले थे। उसके बाद अनुराग के साथ लेटे चार साथियों पर पुलिस की शक की सुई घूमी। महत्वपूर्ण सुराग मिलने पर दो छात्रों को हिरासत में लेकर कई चरणों में पूछताछ की गई तो घटना का खुलासा हो गया। 
विज्ञापन

3 of 9
हत्यारोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार, दसवीं कक्षा में प्रवेश के लिए तैयारी करने वाले छात्र रामलखन निवासी गांव रोहनिया थाना गोला जिला लखीमपुर ने वारदात को अंजाम दिया था। अनुराग और रामलखन में यज्ञशाला में सोने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी का बदला लेने के लिए रामलखन ने घटना को अंजाम दिया। 

4 of 9
गुरुकुल कांड: पुलिस अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण - फोटो : पुलिस विभाग
ऐसे दिया वारदात को अंजाम 
रामलखन पहले बाथरूम के बहाने यह देखने गया कि कोई जाग तो नहीं रहा। लौटने पर यज्ञशाला में सभी छात्र सोए हुए थे। अनुराग से उसने किनारे होने की बात कही। इस बात को लेकर अनुराग बड़बड़ाने लगा। गुस्से में आकर रामलखन ने पैर से अनुराग के सिर पर वार किया। फिर एक हाथ से गर्दन दबाकर दूसरे हाथ से कान के पास तीन-चार घूंसे मारे। इससे अनुराग बेहोश हो गया। 
विज्ञापन

5 of 9
गुरुकुल कांड: पुलिस अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण - फोटो : पुलिस विभाग
अनुराग के मुंह व नाक से खून निकलने लगा। घटना के बाद वह चुपचाप जाकर अपनी चटाई पर सो गया। रात्रि साढ़े तीन बजे छात्र माधव व योगेंद्र जागे तो उन्होंने बताया कि अनुराग के मुंह से खून आ रहा है। तब उन्हें धमकाकर चुप करा दिया। बाद में उन दोनों ने साथियों को जगाया। 
 
विज्ञापन

6 of 9
छात्र अनुराग की मौत का मामला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खून से सना लोवर बक्से में छिपा दिया था
रामलखन ने बताया कि घटना के समय पहने हुए लोवर पर अनुराग का खून लग गया था। जिसे अपने बक्से में छिपा दिया था। लोवर को धोने की योजना थी, लेकिन अवसर नहीं मिला। पुलिस ने लोअर को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

7 of 9
पुलिस अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण - फोटो : पुलिस विभाग
टीसी न होने से उसका एडमिशन नहीं हुआ था
आरोपी की खेलकूद व जिम्नास्टिक में अधिक रुचि थी। वर्ष 2025 में उसने दशमेश खालसा इंटर कॉलेज पचतौर लखीमपुर खीरी जिले से कक्षा दस की परीक्षा दी थी, जिसमें वह अनुत्तीर्ण हो गया था। आरोपी ने बताया कि वह करीब नौ माह से गुरुकुल महाविद्यालय रुद्रपुर में पढ़ाई कर रहा है। टीसी न होने की वजह से उसका एडमिशन नहीं हुआ था।

8 of 9
बेटे की मौत पर रोती-बिलखती मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात 11 बजे तक सिली फटी मच्छरदानी
आरोपी रामलखन ने बताया कि सात-आठ जुलाई की रात्रि वह यज्ञशाला में चटाई पर अपने साथी सुधांशु के साथ लेटा था। कक्षा सात का छात्र शिवाराज भी सोया हुआ था। जिसकी मच्छरदानी फटी हुई थी। शिवाराज के साथ मिलकर रात 11 बजे रात तक सुई-धागे से मच्छरदानी की सिलाई की। बाद में शिवाराज अपनी मच्छरदानी में लेट गया।
विज्ञापन

9 of 9
एसपी राजेश द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से छात्र की मौत की पुष्टि हुई थी। घटना का खुलासा करते हुए आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्र ने मामूली बात पर इस घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें