फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावनाएं भड़काने वालों की गिरफ्तारी की मांग, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिाहजहांपुर। सोशल नेटवर्किंग फेसबुक पर देवी-देवताओं और संघ को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट के आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने पर हिंदूवादी संगठनों ने गुस्सा जताया है। सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल कार्यकर्ता सोमवार को राजेश अवस्थी के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां प्रदर्शन करते हुए धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने वालों की गिरफ्तारी की मांग की। सिटी मजिस्ट्रेट को 10 सूत्रीय ज्ञापन दिया। इस मौके पर राजेंद्र पटवा, गोविंद मिश्रा, हरीश प्रजापति, रवि पंडित, प्रशांत दीक्षित, प्रमुदित मिश्रा, सुनील कुमार, सोनू, बृजेश, कृष्णपाल, अमित कुमार, राम प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें